जनवरी 13, 2025 11:24 पूर्वाह्न

views 10

तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नवीनीकरण कार्यों के चलते आज दिनभर बंद रहेगा रनवे

तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नवीनीकरण कार्यों के चलते आज दिनभर रनवे बंद रहेगा। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया है कि रनवे की सतह को पूरी तरह से बदला जाएगा, साथ ही री-कार्पेटिंग का काम भी किया जाएगा। कल से शुरू हुआ नवीनीकरण का काम 29 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।   तब तक रनवे रोजा...

जनवरी 13, 2025 11:20 पूर्वाह्न

views 14

पुद्दुचेरी में एक बच्ची में पाया गया एचएमपीवी का संक्रमण, बुखार, खांसी और नाक बहने के लक्षणों के साथ कराया गया भर्ती

कल पुद्दुचेरी के जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जिपमेर) में पांच वर्षीय बच्ची को बुखार, खांसी और नाक बहने के लक्षणों के साथ भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बच्ची में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस -एचएमपीवी का संक्रमण पाय...

जनवरी 13, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 23

हरियाणा, कर्नाटक, विदर्भ और महाराष्ट्र की टीमों ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह पक्की की

घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हरियाणा, कर्नाटक, विदर्भ और महाराष्ट्र की टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। कल खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात को 2 विकेट से हराया, जबकि वडोदरा के मोती बाग स्टेडियम में विदर्भ ने...

जनवरी 13, 2025 11:11 पूर्वाह्न

views 14

महिला क्रिकेट: तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को हराकर 2-0 की बढ़त बनाई

महिला क्रिकेट में, तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में भारत ने कल आयरलैंड को 116 रनों से हराकर 2-0 की बढ़त बना ली है। गुजरात के राजकोट में खेले जा रहे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 370 रन बनाए।   जवाब में आयरलैंड की टीम 7 विकेट पर ...

जनवरी 13, 2025 11:09 पूर्वाह्न

views 22

महाराष्ट्र: नासिक जिले के द्वारका सर्किल पर सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, करीब 10 लोग घायल

महाराष्ट्र में कल नासिक जिले के द्वारका सर्किल पर एक टेम्पो ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य घायल हो गए। यह हादसा शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के पास उस समय हुआ, जब टेम्पो ट्रैवलर 16 यात्रियों को लेकर निफाड़ से नासिक के सिडको क्षेत्र की ओर जा रहा था। जिला अस्पताल ...

जनवरी 13, 2025 11:06 पूर्वाह्न

views 22

तेलंगाना: हर्षोल्‍लास और पारंपरिक उत्साह से भोगी उत्सव मनाने के साथ हुई तीन दिवसीय मकर संक्रांति उत्सव की शुरुआत

तेलंगाना में तीन दिवसीय मकर संक्रांति उत्सव की शुरुआत आज हर्षोल्‍लास और पारंपरिक उत्साह के साथ ही भोगी उत्सव मनाने के साथ हुई। हमारे संवाददाता ने बताया है कि फसल कटाई के बाद का यह त्योहार पूरे राज्य में मनाया जा रहा है। यह त्‍योहार मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया जाता है। जबकि समाज के अन्‍य...

जनवरी 13, 2025 11:03 पूर्वाह्न

views 13

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट: पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में भारत के सुमित नागल को चेक गणराज्य के टॉमस मचैक से मिली हार

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2025 में पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में, कल भारत के सुमित नागल को चेक गणराज्य के टॉमस मचैक से हार का समान करना पड़ा। विश्व में 25वीं वरीयता प्राप्त टॉमस मचैक से 6-3, 6-1, 7-5 से हारने के बाद नागल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मेलबर्न पार्क में खेले जा रहे इस टूर्नामें...

जनवरी 13, 2025 10:43 पूर्वाह्न

views 18

पंजाब में आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है हर्षोल्लास और खुशी का त्योहार लोहड़ी

पंजाब में हर्षोल्लास और खुशी का त्योहार लोहड़ी आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। देश के अन्य भागों की तरह इस त्योहार को अग्नि जलाने और मानव जाति की खुशहाली तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना करने के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार पौष के ठंडे महीने के समापन का प्रतीक है और उत्तरायण के आगमन के साथ मेल खात...

जनवरी 13, 2025 10:40 पूर्वाह्न

views 15

डब्ल्यूटीटी कंटेंडर 2025: पुरुष एकल में आज मुदित दानी का मुकाबला इंडोनेशिया के दीपाश भगवानी से

विश्व टेबल टेनिस-डब्ल्यूटीटी कंटेंडर 2025 के पुरुष एकल में आज मुदित दानी का मुकाबला इंडोनेशिया के दीपाश भगवानी से होगा, जबकि पायस जैन का सामना चीनी खिलाड़ी जू यिंगबी से होगा। इससे पहले पुरुष एकल में, मानुष शाह ने स्वीडन के इलियास रानेफुर को 3-1 से पराजित किया।   वहीं, महिला सिंगल्स में भारत की ...

जनवरी 13, 2025 9:13 पूर्वाह्न

views 16

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्‍सों में ठंड का प्रकोप जारी रहने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्‍सों में ठंड का प्रकोप जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। देश के उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 2 दिन तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तम...