जनवरी 14, 2025 3:38 अपराह्न

views 11

चम्पावत में यूसीसी डैशबोर्ड के पंजीकरण से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया

चम्पावत में समान नागरिक संहिता- यूसीसी डैशबोर्ड के पंजीकरण से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने पंजीकरण प्रक्रिया और दस्तावेजों की जानकारी दी।   उन्होंने नागरिकों को यूसीसी आईडी अनिवार्य रूप से बनवाने पर जोर दिया।

जनवरी 14, 2025 3:38 अपराह्न

views 12

चमोली में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिये हैं। क्लेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुुये जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े क...

जनवरी 14, 2025 3:37 अपराह्न

views 16

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड की मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने राज्य में आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की सेवाओं में सुधार करने के निर्देश दिये

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड की मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिये देहरादून में राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।   इस दौरान मिशन निदेशक ने आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की सेवाओं में सुधार करने के निर्देश दिये। साथ ही गंभीर एनीमिया मामलों प...

जनवरी 14, 2025 3:36 अपराह्न

views 17

चमोली जिले के मॉडल विलेज मैठाणा को कीवी उत्पादन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की कवायद शुरू

चमोली जिले के मॉडल विलेज मैठाणा को कीवी उत्पादन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मैठाणा गांव की एक हेक्टेयर कृषि भूमि पर कीवी के पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां कुल 532 कीवी के पौधे लगाए जांएगे।   इसके लिए भूमि पर मजबूत ट्रेलिस सिस्टम तैयार किया गया है, जिसमें...

जनवरी 14, 2025 3:35 अपराह्न

views 21

राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाकर उत्तराखंड आने वाले खिलाड़ियों का स्वागत करें प्रदेशवासी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के बीच प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत करें।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश को विशेष पहचान मिलेगी और यह अतिथि देवो भवः की संस्कृति को...

जनवरी 14, 2025 3:35 अपराह्न

views 11

नगर निकाय निर्वाचन के तहत देहरादून स्थित राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में सामान्य प्रेक्षकों की बैठक आयोजित की गई

नगर निकाय निर्वाचन के तहत देहरादून स्थित राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में सामान्य प्रेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। आयुक्त सुशील कुमार ने तैनात प्रेक्षकों को स्थानीय निकायों की सामान्य जानकारी साझा करते हुए आदर्श आचार संहिता, प्रत्याशियों द्वारा अधिकतम व्यय की सीमा, मतदान और मतगणना आदि की सामान्य ज...

जनवरी 14, 2025 3:17 अपराह्न

views 13

बढ़त के साथ खुला बम्‍बई शेयर बाजार

बम्‍बई शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला। संवेदी सूचकांक अब से कुछ देर पहले 188 अंक बढ़कर 76 हजार पांच सौ 18 पर था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 72 अंक की बढ़त के साथ 23 हजार 158 पर चल रहा था।

जनवरी 14, 2025 3:16 अपराह्न

views 12

राष्ट्रीय-राजधानी में बड़े पैमाने पर रेलवे पुनर्विकास के कार्य जारीः अश्विनी वैष्णव

भारतीय जनता पार्टी के नेता और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर रेलवे पुनर्विकास कार्य चल रहे हैं। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे बजट में पिछले दस वर्षों में दिल्ली के लिए बढ़ा हुआ बजट आवंटन हुआ है।   उन्होंने कहा ...

जनवरी 14, 2025 3:14 अपराह्न

views 12

केवल 4 मिनट चली दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल के महाभियोग मुकदमे की पहली-सुनवाई

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल के महाभियोग मुकदमे की पहली औपचारिक सुनवाई आज केवल चार मिनट तक चली। सुनवाई के दौरान राष्‍ट्रपति अनुपस्थित थे।   न्यायालय ने यून के आठ न्यायाधीशों में से एक न्‍यायाधीश को मुकदमे से बाहर रखने का अनुरोध खारिज कर दिया। न्यायालय ने कहा कि अगली सुनवाई बृहस्‍पतिव...

जनवरी 14, 2025 3:12 अपराह्न

views 29

राष्‍ट्र की रक्षा में वीर-सैनिकों का योगदान अविस्मरणीयः नितिन गडकरी

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राष्‍ट्र की रक्षा में वीर सैनिकों का योगदान अविस्मरणीय है, जिसने देश के गौरवशाली इतिहास और परंपरा को अक्षुण्ण रखा है।   वे आज नागपुर स्थित भारतीय वायु सेना के रखरखाव कमान मुख्यालय में 9वें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस समारोह को संबोधित कर रहे ...