जनवरी 15, 2025 12:07 अपराह्न

views 11

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सेना दिवस पर सैन्य कर्मियों और पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दीं

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सेना दिवस पर सैन्य कर्मियों और पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में सेना की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि सैनिक प्रगति और समृद्धि के लिए देश में शांतिपूर्ण माहौल बनाने में योगदान देते हैं...

जनवरी 15, 2025 11:13 पूर्वाह्न

views 20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस पर देश के साहसी सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस पर देश के साहसी सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार विभिन्न सुधारों और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित करके सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सेना देश की सुरक्षा ...

जनवरी 15, 2025 9:41 पूर्वाह्न

views 23

उत्तराखंड : धुमाकोट पुलिस ने उनासी किलोग्राम गांजा बरामद किया

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पौड़ी जिले के धुमाकोट क्षेत्र में पुलिस ने शंकरपुर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक वाहन से उनासी किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जनवरी 15, 2025 9:39 पूर्वाह्न

views 35

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 25 जनवरी को होने वाली परीक्षा की तिथि बदली

स्थानीय निकाय चुनावों के चलते उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 25 जनवरी को प्रस्तावित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया है। यह परीक्षा अब 29 जनवरी को होगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।    

जनवरी 15, 2025 9:38 पूर्वाह्न

views 45

उत्तराखंड के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी में जिप लाइन और क्विक जंप जैसे रोमांचक साहसिक खेलों की शुरुआत

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी में स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए जिप लाइन और क्विक जंप जैसे रोमांचक साहसिक खेलों की शुरुआत की गई है। करीब 40 फीट ऊंचे टावर से 110 मीटर लंबी जिप लाइन के जरिए लोग हवा में सफर का आनंद लेते हुए प्रकृति की गोद में रोमांच का अनुभव कर रहे हैं। वहीं, इसी टावर...

जनवरी 15, 2025 9:33 पूर्वाह्न

views 18

उत्तराखंड: सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

देहरादून स्थित राजभवन में कल शाम सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरता पदक विजेता सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर उनके साहस और बलिदान के प्रति क...

जनवरी 15, 2025 9:01 पूर्वाह्न

views 13

घने कोहरे और कम दृश्‍यता के कारण उड़ान और रेल आवाजाही प्रभावित

घने कोहरे और कम दृश्‍यता के कारण उडान और रेल आवाजाही पर असर पड़ा है। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली भी घने कोहरे की चपेट में है। दिल्‍ली आने वाली 26 रेलगाडियां चार घंटे तक के विलंब से चल रही हैं। इनमें गोरखधाम एक्‍सप्रेस, संपर्कक्रांति एक्‍सप्रेस और श्रम शक्ति एक्‍सप्रेस शामिल हैं। कई उड़ानों पर भ...

जनवरी 15, 2025 8:57 पूर्वाह्न

views 23

मध्य प्रदेश में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3,000 से अधिक लाभार्थी गृह प्रवेश करेंगे

मध्य प्रदेश में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन हजार से अधिक लाभार्थी गृह प्रवेश करेंगे। इस अवसर पर 11 हजार से अधिक नए आवास भी स्वीकृत किए जाएंगे। हमारे संवाददाता ने बताया कि विदिशा में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में लगभग एक सौ 24 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 53 करोड़ रुपये...

जनवरी 15, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 38

10वां अजंता वेरुल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से छत्रपति संभाजीनगर में शुरू  

10वां अजंता वेरुल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज से छत्रपति संभाजीनगर में शुरू हो रहा है। सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। वे भारतीय सिनेमा में असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती पद्मभूषण सईं परांजपे को इस वर्ष का पद्मपानी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान करेंगे। ...

जनवरी 15, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 17

केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने निजामाबाद में राष्‍ट्रीय हल्‍दी बोर्ड का उद्धाटन किया

केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कल निजामाबाद में राष्‍ट्रीय हल्‍दी बोर्ड का उद्धाटन किया। इसके साथ ही तेलंगाना में हल्‍दी उत्‍पादक किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग  पूरी हो गयी है। वर्चुअल रूप से उद्धाटन के दौरान उद्योगमंत्री ने कहा कि यह बोर्ड "हल्‍दी" का उत्‍पादन बढ़ाने, बे...