जनवरी 16, 2025 1:14 अपराह्न
15
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आई ई डी विस्फोट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल-सी आर पी एफ के दो जवान घायल हो गए। यह घटना बासागुड़ा इलाके में उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर थी। घायल जवानों को वहां से निकाला गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।