जनवरी 17, 2025 2:12 अपराह्न

views 16

लेबनान को आर्थिक रूप से उबरने में हर संभव सहायता की जाएगी: संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव

    संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने कहा है कि लेबनान को आर्थिक रूप से उबरने में हर संभव सहायता की जाएगी। श्री गुतेरेस ने कहा कि उन्‍होंने देश और एक के बाद एक आंतरिक और क्षेत्रीय संकटों का सामना कर रहे लोगों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए लेबनान की यात्रा की। उन्‍होंने कहा कि लेबनान म...

जनवरी 17, 2025 2:10 अपराह्न

views 14

देश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान कोहरे की स्थिति बनी रहेगी: मौसम विभाग

  मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के कई हिस्सों में रात और सुबह के दौरान बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर पूर्वी राज्यों में भी ऐसी ही ...

जनवरी 17, 2025 2:09 अपराह्न

views 16

गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में तीन नये आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश में तीन नये आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। श्री शाह ने नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। बैठक में गृह सचिव गोविंद मोहन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जनवरी 17, 2025 2:05 अपराह्न

views 18

खो-खो विश्व कप 2025: आज अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगी भारतीय पुरुष और महिला टीमें

    खो-खो विश्व कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में आज भारतीय पुरुष और महिला दोनों ही टीमें मैदान में उतरेंगी। भारतीय महिला टीम का मुकाबला इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शाम सात बजे से बांग्लादेश से होगा। इसी स्‍टेडियम में रात सवा आठ बजे से भारतीय पुरुष टीम श्रीलंका के साथ खेलेगी।    पूरे टूर्नामेंट में ...

जनवरी 17, 2025 2:03 अपराह्न

views 12

दो दिन की ओडिशा यात्रा पर भुवनेश्‍वर पहुंचे सिंगापुर के राष्‍ट्रपति थर्मन शणमुगरत्‍नम

  सिंगापुर के राष्‍ट्रपति थर्मन शणमुगरत्‍नम दो दिन की ओडिशा यात्रा पर आज सुबह भुवनेश्‍वर पहुंचे। ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी ने बीजू पटनायक अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर सिंगापुर के राष्‍ट्रपति का स्‍वागत किया। राष्‍ट्रपति की इस यात्रा का विशेष महत्‍व है, क्‍योंकि यह 28 से 29 जनवरी के उत्‍कर्...

जनवरी 17, 2025 2:15 अपराह्न

views 12

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, राजनीतिक गतिविधियां तेज

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन, आज आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस प्रत्‍याशी समेत कई निर्दलीय और छोटे दलों के उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। कल तक आठ सौ से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे। सोमवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम दिन है। इस बीच, राष्ट्रीय रा...

जनवरी 17, 2025 1:54 अपराह्न

views 133

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 14 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई

  पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 190 मिलियन पाउंड के अल-कादिर ट्रस्‍ट मामले में 14 वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है। इमरान खान की पत्‍नी बुशरा बीबी को 7 वर्ष की सजा सुनाई गई। न्‍यायाधीश नासिर जावेद राणा ने अदियाला जेल में बनाई गई अस्‍थायी अदालत में कडी सुरक्षा के बीच यह फैसला सुनाय...

जनवरी 17, 2025 2:01 अपराह्न

views 26

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्‍लोबल एक्‍सपो 2025 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश के लोगों की आकांक्षाओं से संचालित भारत का ओटोमोबाईल क्षेत्र अभूतपूर्व कायाकल्‍प के दौर से गुजर रहा है। श्री मोदी ने आज नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में छह दिन के भारत मोबिलिटी ग्‍लोबल एक्‍सपो 2025 का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा मोब...

जनवरी 17, 2025 2:02 अपराह्न

views 11

महाराष्‍ट्र में पुणे-नासिक राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना में नौ लोगों की मौत

महाराष्‍ट्र में पुणे-नासिक राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर आज एक दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह नारायणगांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार चार महिलाएं, चार पुरूष और एक छोटी बच्‍ची की दुर्घटनला में मृत्‍यु हो गई। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि एक वैन नारायणगांव की ओर जा रही थ...

जनवरी 17, 2025 1:46 अपराह्न

views 16

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं ने प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित होने पर खुशी व्यक्त की 

    राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं ने प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित होने पर खुशी व्यक्त की है। अर्जुन अवार्डी पैरा-शूटर मोना अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान पाकर वह गौरवान्वित हैं।    एक अन्य अर्जुन पुरस्कार विजेता पैरा-तीरंदाज राकेश कुमार ने कहा कि उनकी आठ साल की कड़ी मेहनत सफल हो गई है।