जनवरी 18, 2025 8:27 पूर्वाह्न

views 22

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की आक्रामक और रक्षात्‍मक-कार्यवाही को मज़बूत करने की आवश्‍यकता पर जोर दिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा और सुरक्षा परिदृश्य में वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर देश की आक्रामक और रक्षात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। कल नई दिल्‍ली में वर्ष 2024 को नेवल सिविलियन्‍स के रूप में मनाने से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा...

जनवरी 18, 2025 7:18 पूर्वाह्न

views 11

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी-क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-ग्रेप-III को तत्काल-प्रभाव से हटाने का फैसला किया

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग-सीएक्यूएम ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-ग्रेप -III को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है। हालांकि, ग्रेप II और ग्रेप I के तहत सभी प्रतिबंध लागू रहेंगे।   पूरे राष्‍ट्रीय राजधानी क्षे...

जनवरी 18, 2025 9:04 पूर्वाह्न

views 9

इस्राइल की सुरक्षा-कैबिनेट ने हमास के साथ बंधकों की रिहाई और युद्ध-विराम समझौते को मंजूरी दी

इस्राइल की सुरक्षा-कैबिनेट ने हमास के साथ बंधकों की रिहाई और युद्ध विराम समझौते को मंजूरी दे दी है और सरकार को इसे स्‍वीकार  की सिफारिश की है। यह समझौता गजा में जारी भयानक संघर्ष समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।   कतर, संयुक्त राज्य अमरीका और मिस्र द्वारा प्रस्‍तावित इस समझौते से चल रह...

जनवरी 18, 2025 8:38 पूर्वाह्न

views 12

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2025 का दौरा किया। रक्षा सचिव ने अपने संबोधन में राष्ट्र की रचनात्मक और युवा ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हुए केडेटों के शानदार प्रदर्शन और कड़ी मेहनत की सराहना की।   उन्होंने यह भी कहा कि इस महीने भर ...

जनवरी 18, 2025 6:58 पूर्वाह्न

views 15

अमरीका की सुप्रीम कोर्ट ने टिकटॉक पर राष्ट्रव्यापी-प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव से संबंधित संघीय-क़ानून को सही ठहराया

अमरीका की सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर कल से राष्ट्रव्यापी-प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव से संबंधित संघीय-क़ानून को सही ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि चीन के स्वामित्व वाले इस सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म को अमेरिका स्थित किसी मालिक को बेचे जाने तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा। &nbs...

जनवरी 18, 2025 1:18 अपराह्न

views 14

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंटः सेमीफाइनल में आज मलेशिया-भारत की जोड़ियों का होगा मुक़ाबला

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज शाम नई दिल्‍ली में भारत के चिराग शेट्टी और सात्विक साईंराज रंकीरेड्डी की जोड़ी का मुकाबला मलेशिया के गोह स्‍ज़े फेई (Goh Sze Fei) और नूर ईज्‍जु़द्दीन (Nur Izzuddin) से होगा। मैच के.डी. जाधव इंडोर स्‍टेडियम में खेला जाएगा।       भारतीय जोड़ी ने ...

जनवरी 18, 2025 6:40 पूर्वाह्न

views 33

रिजर्व बैंक ने बैंकों से नये और सभी मौजूदा उपभोक्‍ताओं के जमा खातों और लॉकरों में नामांकन सुनिश्चित करने को कहा

रिजर्व बैंक ने बैंकों से नये और सभी मौजूदा उपभोक्‍ताओं के जमा खातों और लॉकरों में नामांकन सुनिश्चित करने को कहा है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि बडी संख्‍या में खातों में नामांकन नहीं किये गये हैं। इस सुविधा का उद्देश्‍य जमाकर्ता का निधन होने पर परिवार के सदस्‍यों के दावों का जल्‍द निपटान करने और उनकी क...

जनवरी 18, 2025 6:34 पूर्वाह्न

views 20

स्‍वामित्‍व-योजना के अंतर्गत 65 लाख से अधिक संपत्ति-कार्ड वितरित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से स्‍वामित्‍व योजना के अंतर्गत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। यह देश के गांवों के सशक्तिकरण और सुशासन यात्रा में म‍हत्‍वपूर्ण कदम होगा ।   संपत्ति कार्ड दस राज्‍यों और दो केन्‍द्रशासित प्रदेशों के पचास हजार से अधिक गांवो...

जनवरी 18, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 27

खो-खो विश्व कपः सेमीफ़ाइनल में पहुंँचीं मेज़बान भारतीय पुरुष और महिला टीमें

खो-खो विश्व कप में, मेजबान भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमें अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है।       नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आज सेमीफाइनल में भारतीय पुरूष और महिला टीमें अपन...

जनवरी 18, 2025 6:38 पूर्वाह्न

views 18

महाकुंभ में बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं के पहुंँचने से स्‍थानीय-अर्थव्‍यवस्‍था और व्‍यापार में आई तेज़ी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंँच रहे हैं और त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। लाखों लोगों के इस जमावडे से न केवल प्रयागराज की प्रतिष्‍ठा बढ़ी है, बल्कि स्‍थानीय अर्थव्‍यवस्‍था और व्‍यापार में भी तेजी आई है।