नवम्बर 25, 2025 11:18 पूर्वाह्न

views 77

हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट के बाद एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की

एयर इंडिया ने अपने कुछ विमानों के हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट से प्रभावित क्षेत्रों के ऊपर से उड़ान भरने के बाद सुरक्षा एहतियात के तौर पर कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए विमानों की विस्तृत जाँच कर रही है कि वे उड़ान भरने के लिए सुरक्...

नवम्बर 25, 2025 11:03 पूर्वाह्न

views 88

पाकिस्तान के हमले में अफ़ग़ानिस्तान में 9 बच्चों सहित 10 नागरिकों की मौत

अफ़ग़ानिस्तान के खोस्त प्रांत के एक रिहायशी इलाके में पाकिस्तान के हमले में नौ बच्चों सहित दस नागरिक मारे गए। अफ़ग़ान सरकार ने बताया कि इस हमले में एक स्थानीय निवासी के घर को निशाना बनाया गया।कार्यवाहक अफ़ग़ान सरकार के प्रवक्ता, ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि यह हमला मंगलवार रात लगभग 12 बजे खोस्त क...

नवम्बर 25, 2025 10:49 पूर्वाह्न

views 71

जम्‍मू-कश्‍मीर: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दिसंबर से बजट प्रस्‍तावों पर चर्चा शुरू करेगा वित्त विभाग

जम्‍मू-कश्‍मीर में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया के अंतर्गत वित्त विभाग पहली दिसंबर से बजट प्रस्‍तावों पर चर्चा शुरू करेगा। वित्त विभाग ने प्रशासनिक सचिवों को यह जानकारी दी। वित्त विभाग 16 दिसंबर को 36 विभागों के साथ विचार-विमर्श करेगा। इस चर्चा में 2025-26 के लिए संशोधित आकल...

नवम्बर 25, 2025 10:46 पूर्वाह्न

views 352

महिला कबड्डी विश्‍वकप: भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार महिला कबड्डी विश्‍वकप का खिताब जीत लिया है। भारत ने ग्रुप चरण के सभी चार मैचों में जीत हासिल की। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को 33-21 से हराया। ग्रुप बी में शीर्ष पर रही चीन की टीम ने बांग्‍लादेश को हराकर फाइनल मे...

नवम्बर 25, 2025 11:08 पूर्वाह्न

views 65

राष्ट्रपति ट्रम्प ने मुस्लिम ब्रदरहुड शाखाओं को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिम ब्रदरहुड के कुछ समूहों को विदेशी आंतकी संगठनों, विशेष तौर पर वैश्विक आतंकी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट के अनुसार, राष्‍ट्रपति ट्रंप मुस्लिम ब्रदरहुड के अंतरराष्‍ट्रीय नेटवर्क का सामना कर रहे हैं, जो मध्‍य एशिया में अम...

नवम्बर 25, 2025 9:15 पूर्वाह्न

views 73

भारत और अफ़गानिस्तान के उच्‍च स्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल ने की वार्ता, वस्त्र क्षेत्र में सहयोग तलाशने पर चर्चा

भारत और अफ़गानिस्तान के उच्‍च स्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल ने वस्‍त्र क्षेत्र में प्रगाढ़ सहयोग के रास्ते तलाशने पर चर्चा की है। वस्‍त्र मंत्रालय ने कहा कि अफ़गानिस्तान के उच्‍च स्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्‍ली में वस्‍त्र मंत्रालय के व्‍यापार सलाहकार ए. बिपिन मेनन से मुलाकात की। अफ़गानिस्तान के प्रतिनि...

नवम्बर 25, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 34

पूर्वोत्तर के कई राज्यों समेत उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में छाया रहेगा घना कोहरा: मौसम विभाग

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज घना कोहरा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों...

नवम्बर 25, 2025 9:05 पूर्वाह्न

views 50

व्‍हाइट हाउस ने किया एच-वन बी वीजा पर राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के विचारों का समर्थन

व्‍हाइट हाउस ने एच-वन बी वीजा पर राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के विचारों का समर्थन किया है। व्‍हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्‍ट्रपति ट्रंप शुरूआत में एच-वन बी वीजा के माध्‍यम से विदेशी कामगारों को अमरीका में प्रवेश की अनुमति देंगे लेकिन, उन्‍हें समय के साथ उनके स्‍थान पर अमरीकी पे...

नवम्बर 25, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 293

चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर अप्रैल में चीन जाएंगे अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर अप्रैल में चीन जाएंगे। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्होंने दोनों के बीच फ़ोन पर सदभावपूर्ण बातचीत के बाद यह घोषणा की। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म-ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कल श्री ट्रंप ने कहा कि बातचीत में यूक्रे...

नवम्बर 25, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 158

पंजाब: सरकार ने 5 तख्‍त़ में से 3 को पवित्र शहरों का दर्जा देने का निर्णय लिया

पंजाब सरकार ने पांच तख्‍त़ में से तीन को पवित्र शहरों का दर्जा देने का निर्णय लिया है। इनके नाम हैं- पुराना अमृतसर शहर, बठिंडा में तलवंडी साबो और रोपड़ में आनंदपुर साहिब। लंबे समय से श्रद्धालुओं की मांग पूरी करने के लिए इन शहरों में मांस, शराब, तम्‍बाकू और अन्‍य नशीले पदार्थों की ब्रिकी पर प्रतिबंध ...