नवम्बर 26, 2025 9:43 अपराह्न
218
इस वित्तीय वर्ष में कुल खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 173.33 मिलियन टन का अनुमानित
सरकार ने कहा है कि इस वित्तीय वर्ष में कुल खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 173 दशमलव तीन-तीन मिलियन टन अनुमानित है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज खरीफ फसलों के उत्पादन का पहला अग्रिम अनुमान जारी किया। 2025-26 के लिए पहले अग्रिम अनुमानों के अनुसार, चावल का उत्पादन 124 मिलियन टन से अधिक होने का अनुमान है...