दिसम्बर 4, 2025 7:23 पूर्वाह्न

views 153

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने अंतरराष्‍ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्‍थान परिषद की अध्‍यक्षता संभाली

भारत को वर्ष 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरसरकारी लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्थान का अध्‍यक्ष चुना गया है। यह अंतरसरकारी संगठन पूरे विश्‍व में लोकतंत्र की स्‍थापना और बहाली का समर्थन करता और सहयोग देता है। कल स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम में सदस्‍य देशों की परिषद की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। भारत निव...

दिसम्बर 4, 2025 6:32 पूर्वाह्न

views 38

काशी–तमिल संगमम का पहला दल काशी दर्शन के बाद आज अयोध्या के लिए रवाना

काशी-तमिल संगमम का पहला समूह हनुमान घाट, बनारस हिन्दू विश्विद्यालय और सारनाथ सहित काशी के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों के भम्रण के बाद आज अयोध्या जा रहा है। प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

दिसम्बर 4, 2025 8:21 पूर्वाह्न

views 144

गुजरात में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत 82% से अधिक फॉर्म जमा

गुजरात में, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत 82% से अधिक फॉर्म जमा कर दिए गए हैं। मुख्‍य चुनाव अधिकारी हरित शुक्ला ने कल गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आप और बहुजन समाज पार्टी सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और जारी कार्य की जानाकारी ली।...

दिसम्बर 4, 2025 6:15 पूर्वाह्न

views 57

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स की दूसरी बैठक में लिया भाग

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल नई दिल्ली में लॉजिस्टिक्स, बुनियादी ढांचे और संचार संपर्क के बारे में उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स की दूसरी बैठक में भाग लिया। इसका आयोजन त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने किया था। बैठक में सड़क, रेलवे, जलमार्ग, ऊर्जा और डिजिटल नेटवर्क सहित ...

दिसम्बर 4, 2025 6:10 पूर्वाह्न

views 69

चीता वीरा और दस माह के दो शावक आज कुनो राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश में स्थानांतरित किए जाएंगे

दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता वीरा और दस महीने के उसके दो बच्‍चों को आज मध्‍य प्रदेश में श्‍योपुर जिले के कुनो राष्‍ट्रीय उद्यान में स्‍थानांतरित किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव आज अंतरराष्‍ट्रीय चीता दिवस के अवसर पर इन चीतों को श्‍योपुर के खुले वन में छोडेंगे। वीरा को फरवरी 2023 में अन्‍य 11 चीत...

दिसम्बर 4, 2025 6:04 पूर्वाह्न

views 48

सुवेंदु अधिकारी ने निर्वाचन आयोग से एसआईआर के दूसरे चरण में सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने निर्वाचन आयोग से मसौदा मतदाता सूचियों पर अपील की सुनवाई शुरू होने पर विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर के दूसरे चरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में भाजपा नेता ने मतदाता सूची में संशोधन के लिए मतदाताओं के दावों और ...

दिसम्बर 4, 2025 5:58 पूर्वाह्न

views 43

भारतीय वायु सेना ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत श्रीलंका को बेली ब्रिज व 500 जल शुद्धिकरण किट पहुंचाए

भारतीय वायु सेना के विमान ने कल ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को बेली ब्रिज और 500 जल शुद्धिकरण किट पहुंचाए। सोशल मीडिया पोस्‍ट में विदेश मंत्रालय ने कहा कि बेली ब्रिज से चक्रवात दित्‍वाह के दौरान नष्ट हो गए सडक सम्‍पर्क बहाल करने में मदद मिलेगी।

दिसम्बर 4, 2025 5:52 पूर्वाह्न

views 550

गुजरात के कच्‍छ में रण उत्‍सव अपनी पूरी भव्‍यता के साथ जारी

गुजरात के कच्‍छ में रण उत्‍सव अपनी पूरी भव्‍यता के साथ जारी है। मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल आज पूर्णिमा की चांदनी में रण के धवल सौंदर्य का आनन्‍द लेंगे। रण उत्‍सव कच्‍छ की समृद्ध संस्‍कृति, परंपराओं और आतिथ्‍य भाव का उत्‍सव है जो पूरे विश्व के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

दिसम्बर 3, 2025 9:34 अपराह्न

views 156

भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक के लिए कल भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक के लिए कल भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। ...

दिसम्बर 3, 2025 9:30 अपराह्न

views 136

यूक्रेन-रूस युद्ध की समीक्षा के लिए नाटो देशों की बैठक

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन- नाटो के सदस्‍य देशों के विदेश मंत्री आज बेल्‍जियम की राजधानी ब्रसेल्स में मुलाकात कर रहे हैं, जिसमें यूक्रेन-रूस युद्ध की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संगठन की रक्षा तथा प्रतिरोध क्षमता को मजबूत करने पर चर्चा होगी। नेटो के महासचिव मार्क रुटे ने कहा है कि रूस द्वारा हमले तेज क...