दिसम्बर 4, 2025 8:06 पूर्वाह्न

views 86

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना

मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज असम, मेघालय और ओडिशा के कुछ हिस्सों में और कल तक नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में सुबह के समय घने कोहरे छाए रहने के आसार है। अगले दो-त...

दिसम्बर 4, 2025 8:03 पूर्वाह्न

views 118

भारत ने थाईलैंड में एफईआई एशियाई इक्‍वेस्ट्रियन प्रतियोगिता में रिकॉर्ड पांच पदक जीते

भारत ने थाईलैंड के पट्टाया में एफईआई एशियाई इक्‍वेस्ट्रियन प्रतियोगिता में रिकॉर्ड पांच पदक के साथ अपना अभियान पूरा किया। आशीष लिमये ने व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा का स्‍वर्ण पदक जीता। जबकि  शशांक सिंह कटारिया और शशांक कनमुरि की टीम को रजत पदक मिला।   श्रुति वोरा को टीम पदक सहित तीन रजत पदक मिले। इस मह...

दिसम्बर 4, 2025 7:55 पूर्वाह्न

views 102

ढाका और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए

बांग्लादेश की राजधानी ढाका और आसपास के इलाकों में आज सुबह लगभग 6:15 पर हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई और इसका केंद्र ढाका के पास नरसिंगडी में स्थित था।   किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई ...

दिसम्बर 4, 2025 7:52 पूर्वाह्न

views 116

श्रीलंका में चक्रवात दित्‍वाह से मृतकों की संख्या 479 पहुंची, 350 लोग अभी भी लापता

श्रीलंका में चक्रवात दित्‍वाह से मरने वालों की संख्‍या 479 हो गई है। 350 लोग अब भी लापता है। आने वाले दिनों में श्रीलंका में मौसम बेहद प्रतिकूल रहने का अनुमान है। चक्रवात दित्‍वाह के बाद बडे़ पैमाने पर बाढ़, भूस्‍खलन और बुनियादी ढांचा ध्‍वस्‍त होने की खबरे मिल रही है। सम्पर्क टूट जाने से कई जिले अलग...

दिसम्बर 4, 2025 7:50 पूर्वाह्न

views 74

खालिस्‍तानी अधिवक्‍ता और पंजाबी सिख संगत के पूर्व अध्‍यक्ष गोपाल सिंह चावला ने पाकिस्‍तानी प्राधिकरणों और खुफिया एजेंसियों पर उत्‍पीडन का आरोप लगाया

खालिस्‍तानी अधिवक्‍ता और पंजाबी सिख संगत के पूर्व अध्‍यक्ष गोपाल सिंह चावला ने पाकिस्‍तानी प्राधिकरणों और खुफिया एजेंसियों पर उत्‍पीडन का आरोप लगाया। श्री चावला ने कहा कि उन्‍हें लम्‍बी हिरासत में रखा गया और उनके खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाए गए। हाल में सामने आए ऑडियो संदेश में श्री चावला ने कहा है कि उन...

दिसम्बर 4, 2025 7:46 पूर्वाह्न

views 23

तेलंगाना सरकार राजस्व व पंजीकरण विभागों के लिए समर्पित ऐप के जरिए डिजिटल एकल-पृष्ठ प्रणाली ला रही है

तेलंगाना सरकार एक समर्पित ऐप बनाकर राजस्व, सर्वेक्षण और पंजीकरण विभागों की सूचनाओं का एकल-पृष्ठ डिजिटलीकरण करेगी और इस संबंध में प्रयास जारी हैं। राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने कल शाम हैदराबाद में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में पिछले दो वर्षों के दौरान लोगों की सु...

दिसम्बर 4, 2025 7:35 पूर्वाह्न

views 36

रूस ने कहा कि यूक्रेन को नैटो की सदस्‍यता का मुद्दा मॉस्‍को में अमरीकी दूत स्‍टीव विटकॉफ और जेयर्ड कुश्‍नर के साथ राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की लंबी बातचीत में प्रमुख रहा

रूस ने कहा है कि यूक्रेन को नैटो की सदस्‍यता का मुद्दा मॉस्‍को में अमरीकी दूत स्‍टीव विटकॉफ और जेयर्ड कुश्‍नर के साथ राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की लंबी बातचीत में प्रमुख रहा। राष्‍ट्रपति के सलाहकार यूरी उषाकोव ने कहा कि क्षेत्रीय मुद्दों पर सहमति न बन पाने के कारण शांति वार्ता में कोई प्रगति नहीं ...

दिसम्बर 4, 2025 7:32 पूर्वाह्न

views 284

बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100-दिवसीय जागरूकता अभियान आज से शुरू

महिला और बाल विकास मंत्रालय बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100 दिन के गहन जागरूकता अभियान की आज औपचारिक शुरूआत कर रहा है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में कार्यक्रम विज्ञान भवन में आयोजित होगा। बाल विवाह मुक्त भारत पहल के एक वर्ष पूरे होन...

दिसम्बर 4, 2025 8:17 पूर्वाह्न

views 39

कार्तिगई दीपम में अफरातफरी पर भाजपा प्रभारी पुंगुलेति सुधाकर रेड्डी ने तमिलनाडु सरकार की आलोचना की

तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रभारी पुंगुलेति सुधाकर रेड्डी ने तिरुप्परनकुंद्रम पहाडी पर परांपरिक कार्तिगई दीपम के दौरान हुई अफरातफरी के लिए तमिलनाडु सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्‍होंने श्रद्धालुओं पर कथित लाठी चार्ज सहित पूरे घटनाक्रम की न्‍यायिक जांच कराने की मांग...

दिसम्बर 4, 2025 7:23 पूर्वाह्न

views 38

बलूच मानवाधिकार नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान में दूतावास बंद करने के फिनलैंड के फैसले की सराहना की

बलूच मानवाधिकार नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान में दूतावास बंद करने के फिनलैंड के फैसले की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह कदम पाकिस्तानी प्रशासन की नाकामी और बिगड़ते सुरक्षा माहौल को लेकर उपजी चिंता को दर्शाता है। 28 नवंबर को फिनलैंड के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि इस्लामाबाद, काबुल और यांगून ...