दिसम्बर 5, 2025 2:04 अपराह्न

views 49

देश में रेल दुर्घटनाओं में 90% की कमी आई है: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में रेल दुर्घटनाओं में 90% की कमी आई है। श्री वैष्णव ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 के बीच रेल दुर्घटनाओं की संख्या लगभग 171 थी, जो सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण अब काफी कम हो गई है। राज्यसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री ...

दिसम्बर 5, 2025 2:30 अपराह्न

views 67

सरकार ने कहा-उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण न करने वालों पर तीन महीने तक कोई जुर्माना या कार्रवाई नहीं होगी

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आश्वासन दिया है कि सरकार अगले तीन महीनों तक उन लोगों पर कोई जुर्माना नहीं लगाएगी और न ही सख्त कार्रवाई करेगी जिन्होंने उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि आज आखिरी दिन है और लाखों संपत्तियां अभी भी पंजीकृत नहीं हुई हैं। न...

दिसम्बर 5, 2025 1:59 अपराह्न

views 37

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केन्‍द्र सरकार ने कहा है कि किसानों का कल्याण उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। राज्यसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्‍नों का उत्‍तर देते हुए कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। श्री चौहान ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-यूपीए सरकार ने स...

दिसम्बर 5, 2025 2:08 अपराह्न

views 253

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर 5.25% किया

रिजर्व बैंक ने आर्थिक विकास को और बढ़ावा देने के लिए आज ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती करते हुए इसे 5.25%  कर दिया। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने चालू वित्त वर्ष की पाँचवीं द्विमासिक मौद्रिक नीति में इस निर्णय की घोषणा की। इससे आवास, ऑटो और वाणिज्यिक सहित विभिन्न ऋण सस्ते होने की उम...

दिसम्बर 5, 2025 2:26 अपराह्न

views 35

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मदुरै के एक मंदिर में दीप प्रज्वलन के मुद्दे पर विपक्ष की आलोचना की

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने मदुरै के एक मंदिर में दीप प्रज्वलन के मुद्दे पर डीएमके समेत विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में संसद में इस मुद्दे को उठाना एक गलत परंपरा है। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान डीएमके और अन्य विपक्षी दलों द्वारा यह मुद्दा ...

दिसम्बर 5, 2025 1:48 अपराह्न

views 40

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने दीपक जलाने के विवाद में तमिलनाडु भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा की

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने दीपक जलाने के विवाद में तमिलनाडु भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा की। संसद के बाहर श्री सूर्या ने कहा कि राज्य में भाजपा और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियाँ स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार की अलोकतांत्रिक प्रवृत्ति को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता अ...

दिसम्बर 5, 2025 1:46 अपराह्न

views 25

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने आज देश भर में इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर चिंता व्यक्त की

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने आज देश भर में इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर चिंता व्यक्त की। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री ने इंडिगो नेतृत्व के साथ कई बैठक की हैं। श्री सूर्या ने विश्वास व्यक्त किया कि इस मुद्दे का जल्द ही समाधान निकल आएगा।

दिसम्बर 5, 2025 1:40 अपराह्न

views 26

भारत और रूस पारंपरिक रूप से पूरक साझेदारों के रूप में काम करते रहे हैं: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत और रूस पारंपरिक रूप से पूरक साझेदारों के रूप में काम करते रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस आरोप पर कि विपक्ष के नेता को आने वाले गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की अनुमति नहीं है, श्री शर्मा ने कहा कि श्री गांधी को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए।

दिसम्बर 5, 2025 1:15 अपराह्न

views 80

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय कल विजयवाड़ा में तीसरा कारनेटिक संगीत महोत्सव ‘कृष्णवेणी संगीत नीराजनम 2025’ आयोजित करेगा

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय कल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में तीसरा कारनेटिक संगीत महोत्सव - कृष्णवेणी संगीत नीराजनम 2025 का आयोजन कर रहा है। मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष का विषय, "तेलुगु संगीत परंपराओं की समृद्धि का उत्सव", आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मज़बूत करने के महोत्सव के उद्देश्य को दर्शा...

दिसम्बर 5, 2025 1:12 अपराह्न

views 32

दिल्ली हवाई अड्डे से इंडिगो की घरेलू उड़ानें आज आधी रात तक रद्द

दिल्ली हवाई अड्डे से इंडिगो की घरेलू उड़ानें आज आधी रात तक रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली हवाई अड्डे के बयान के अनुसार अन्य सभी एयरलाइनों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा। हवाई अड्डा अधिकारियों ने लोगों को उड़ानों की नवीनतम स्थिति जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.newdelhiairport.in देखते रहन...