दिसम्बर 7, 2025 10:05 अपराह्न

views 189

77 लाख के इनामी नक्सली सुरेंद्र उर्फ कबीर सहित 10 नक्सलियों ने ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ कार्यक्रम में हथियार डाले

मध्‍य प्रदेश को नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में बालाघाट जिले में पुनर्वास से पुनर्जीवन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें स्‍वयंभू कमांडर सुरेन्‍द्र उर्फ कबीर भी शामिल है, जिसके लिए 77 लाख रूपए के ईनाम की घोषणा...

दिसम्बर 7, 2025 9:24 अपराह्न

views 64

चक्रवाती तूफान से प्रभावित श्रीलंका को भारत की त्वरित सहायता जारी

  ऑपरेशन सागर बंधु के अंतर्गत श्रीलंका को तीन सौ मीट्रिक टन आपात राहत सामग्री भेजी गई है। यह राहत सामग्री तमिलनाडु द्वारा भेजी गई है। सात सौ टन सामग्री लेकर एक और जहाज कल सुबह त्रिंकोमाली पहुंचेगा।   राहत सामग्री में दालें और चीनी सहित आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल है। भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने श्...

दिसम्बर 7, 2025 9:18 अपराह्न

views 158

आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में सिमरनप्रीत कौर बरार ने जीता स्वर्ण पदक

  दोहा में, आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप फ़ाइनल 2025 में सिमरनप्रीत कौर बरार ने आज महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फ़ाइनल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 50 मीटर थ्री पोज़िशन में और अनीष ने पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्‍टल स्‍पर्धा में रजत पदक जीता।   सिमरनप्रीत ने फ...

दिसम्बर 7, 2025 9:13 अपराह्न

views 40

जम्मू-कश्मीर में डोडा के घने जंगल में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़

  जम्मू और कश्मीर में आज डोडा जिले के घने जंगल में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया, जिससे एक राइफल और गोला-बारूद बरामद हुआ। यह ऑपरेशन स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और CRPF ने मिलकर बलारा के जंगल इलाके में किया।   सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल के अंदर ठिकाने से एक सेल्फ-ल...

दिसम्बर 7, 2025 9:08 अपराह्न

views 62

मौसम विभाग ने जताया कई राज्यों में शीत लहर चलने का अनुमान

  मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने का अनुमान लगाया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुदुच्‍चेरी और कारइक्‍काल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम...

दिसम्बर 7, 2025 9:05 अपराह्न

views 40

परंपराएँ, भाषाएँ और त्योहार संस्कृति के सबसे लोकतांत्रिक पहलू हैं: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

  विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत ने दुनिया भर में यूनेस्‍को विरासतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कई परियोजनाएँ शुरू की हैं। अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए नई दिल्‍ली में अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।  ...

दिसम्बर 7, 2025 10:18 अपराह्न

views 33

गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग, 25 लोगों की मौत

गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में लगी आग के कारण 25 लोगों की मौत हो गई। इसमें दो लोगों की मौत जलने से और अन्‍य की मौत धुएं से हुई। मृतकों में 4 पर्यटक थे।

दिसम्बर 7, 2025 8:55 अपराह्न

views 25

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उभरती वैश्विक व्यवस्था और भारत-जापान सहयोग की अनिवार्यता पर दिया जोर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में भारत-जापान फोरम के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने उभरती विश्व व्यवस्था और भारत-जापान के बीच घनिष्‍ठ सहयोग की अनिवार्यता पर चर्चा की। इससे पहले कल, फोरम के उद्घाटन सत्र में, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने...

दिसम्बर 7, 2025 8:03 अपराह्न

views 44

दिल्ली में तापमान में गिरावट, बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है वायु गुणवत्ता

  राजधानी में आज दिन में मौसम सामान्‍य रहा। हालांकि शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 24 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान छह दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।     मौसम विभाग के अनुसार कल सुबह हल्‍की धुंध छाये रहने की सम्‍भाव...

दिसम्बर 7, 2025 8:47 अपराह्न

views 32

अंतर-सरकारी समिति सत्र के दौरान दिल्ली में ट्रैफिक प्रतिबंध, कई मार्गों से बचने की सलाह

  दिल्ली यातायात पुलिस ने 8 से 13 दिसंबर तक लाल किले में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के लिए अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र के कार्यक्रम को मद्देनजर रखते हुए, सुबह 8 से रात 9 बजे तक यातायात परामर्श जारी किया है।   यातायात पुलिस ने केवल निर्धारित पार्किंग और मार्गों का उपयोग करने के निर्देश दि...