दिसम्बर 8, 2025 2:01 अपराह्न

views 49

पाकिस्तान: इस्लामाबाद और रावलपिंडी में ट्रांसपोर्टरों ने की आज हड़ताल की घोषणा

पाकिस्तान के इस्लामाबाद और रावलपिंडी में ट्रांसपोर्टरों ने आज हड़ताल की घोषणा की है। वे नए यातायात कानून का विरोध कर रहे हैं, जिसमें भारी वाहनों के लिए जुर्माने में भारी वृद्धि की गई है। पाकिस्तान के पंजाब पब्लिक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद हड़ताल का आह्वान किया है। मुताह...

दिसम्बर 8, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 65

ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने वाले वायरल ईमेल का पीआईबी ने किया खंडन

सरकार ने एक वायरल ईमेल का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि सरकार ने नागरिकों से ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने को कहा है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि यह ईमेल फ़र्ज़ी है। जांच इकाई ने नागरिकों को ऐसे ईमेल, लिंक, कॉल और एसएमएस का जवाब न देने की भी सलाह दी है, जिनमें उनसे वित्तीय...

दिसम्बर 8, 2025 11:48 पूर्वाह्न

views 76

मुद्रा योजना से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में नरेन्‍द्र मोदी सरकार की नीतियों से सामाजिक न्याय की मूल भावना अब ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में मुद्रा योजना पर बोलते हुए श्री मेघवाल ने कहा कि इस योजना ने नागरिकों को आ...

दिसम्बर 8, 2025 10:30 पूर्वाह्न

views 105

तूफान से प्रभावित श्रीलंका के लिए भारत ने बढ़ाई सहायता, ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भेजी गई 300 मीट्रिक टन राहत सामग्री की नई खेप

भारत ने श्रीलंका के लिए मानवीय सहायता बढ़ा दी है क्योंकि वह पिछले सप्ताह आए चक्रवाती तूफ़ान से हुई तबाही से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है। भारत ने कई बुरी तरह प्रभावित ज़िलों में विस्थापित परिवारों और लोगों की सहायता के लिए आपातकालीन राहत सामग्री की नई खेप भेजी है। तमिलनाडु सरकार द्वारा भेजे गए एक ह...

दिसम्बर 8, 2025 10:14 पूर्वाह्न

views 64

भारत और यूरोपीय संघ आज नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते पर फिर से शुरू करेंगे बातचीत

भारत और यूरोपीय संघ आज नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करेंगे। दो दिवसीय वार्ता सत्र आज से शुरू होगा, जो यूरोपीय संघ और भारत के बीच मज़बूत आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाएगा। भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फ़िन ने भारत के विश्व वार्षिक सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए क...

दिसम्बर 8, 2025 8:33 पूर्वाह्न

views 176

प्रख्‍यात अभिनेता कल्याण चट्टोपाध्याय का 82 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात अभिनेता कल्याण चट्टोपाध्याय का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हाल ही में उन्हें वृद्धावस्था संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। केवड़ातला महाश्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेरहामपुर में वर्...

दिसम्बर 8, 2025 8:16 पूर्वाह्न

views 117

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” के दृष्टिकोण को साकार कर रहा है काशी तमिल संगमम का चौथा संस्‍करण

काशी तमिल संगमम का चौथा संस्‍करण "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के दृष्टिकोण को साकार कर रहा है। तमिलनाडु से कल वाराणसी पहुंचे अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। लेखक और मीडिया से जुड़े लोगों ने बनारस हिंदु विश्‍वविद्यालय में अंतर-संस्कृति अध्ययन केंद्र का दौरा किया।   श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय के छात...

दिसम्बर 8, 2025 8:11 पूर्वाह्न

views 104

आईआईटी जम्मू करेगा स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025- सॉफ्टवेयर संस्करण के ग्रैंड फिनाले की मेजबानी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जम्मू में आज से दो दिन का स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 - सॉफ्टवेयर संस्करण के ग्रैंड फिनाले की दूसरी बार मेजबानी करेगा। इसमें देश के प्रतिभाशाली युवा नवप्रवर्तक रचनात्मकता, जुनून और उद्देश्य के साथ वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए शामिल होंगे। फाइनल में प...

दिसम्बर 8, 2025 8:24 पूर्वाह्न

views 161

नई दिल्ली में शुरू होगा यूनेस्‍को की अंतर-सरकारी समिति का 20वाँ सत्र

यूनेस्‍को की अंतर-सरकारी समिति का 20वाँ सत्र आज नई दिल्ली के लाल किले में शुरू होगा। इस सत्र की अध्यक्षता यूनेस्को में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी. शर्मा करेंगे। भारत ने इस वर्ष यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची के लिए प्रकाश, भाईचारे, करुणा और सामूहिक उत्सव के त्योहार दिवाली को नामांकि...

दिसम्बर 8, 2025 8:10 पूर्वाह्न

views 35

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में आज शीत लहर का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में आज शीत लहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइक्‍काल में बिजली कडकने और गरज के साथ बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा ...