दिसम्बर 10, 2025 2:10 अपराह्न

views 112

दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल; देश ने वैश्विक मान्यता का किया स्वागत

भारत के प्रमुख सांस्कृतिक और आध्यात्मिक त्योहारों में से एक, दीपावली को आज संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन - यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है। इसकी घोषणा करते हुए संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह प...

दिसम्बर 10, 2025 1:30 अपराह्न

views 48

श्रीलंका की जेलों से रिहा हुए 33 भारतीय मछुआरे

श्रीलंका की जेलों से तैंतीस भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। इन मछुआरों को 3 नवंबर को नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, कोट्टईपट्टिनम और रामेश्वरम से गिरफ्तार किया गया था जो श्रीलंका की जेलों में बंद थे। इनके पास भारतीय पासपोर्ट नहीं होने के कारण उन्‍हें दूतावास के द्वारा वापस जाने के लिए आपातकालीन प्...

दिसम्बर 10, 2025 1:21 अपराह्न

views 116

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो चुका है 160 रेलवे स्टेशनों का निर्माण: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

सरकार ने कहा है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 160 रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। आज लोकसभा में पूरक प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के तहत विकास के लिए 1300 से अधिक स्टेशनों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार रेलवे स्टेशनों पर यात्री ...

दिसम्बर 10, 2025 1:15 अपराह्न

views 45

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने नई दिल्ली में मानवाधिकार दिवस पर राष्ट्रीय सम्मेलन को किया संबोधित

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में भारत की आकांक्षा एक ऐसा राष्ट्र बनने की है जहां सक्षम संस्थानों और करुणामय शासन के माध्यम से प्रत्येक नागरिक गरिमा पूर्ण जीवन जी सके। नई दिल्ली में मानवाधिकार दिवस 2025 और दैनिक आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन...

दिसम्बर 10, 2025 12:30 अपराह्न

views 75

मोदी सरकार के तहत चुनाव आयोग सहित सभी संवैधानिक संस्थाएं अधिक पारदर्शी हो गई हैं: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में निर्वाचन आयोग सहित सभी संवैधानिक संस्थाएं अधिक पारदर्शी हो रही हैं। उन्‍होंने मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण - एसआईआर को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के विपरीत, पहली ...

दिसम्बर 10, 2025 12:27 अपराह्न

views 98

बांग्लादेश: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा देश में इसी सप्ताह की जाएगी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह का कार्यक्रम आज शाम या कल तक घोषित होने की संभावना है। बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त -सीईसी ए.एम.एम. नासिर उद्दीन ने कल मुख्य न्यायाधीश सैयद रिफात अहमद के साथ हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग ने चुनाव और जनमत...

दिसम्बर 10, 2025 11:35 पूर्वाह्न

views 72

जम्मू-कश्मीर: जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया

जम्मू-कश्मीर में पुलिस, सेना और सीमा सुरक्षा बल-बी.एस.एफ. ने कल कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में कड़ी सतर्कता और सुरक्षा उपायों के तहत संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। बलों ने सीमा के निकट स्थित विभिन्न प्रवासी बस्तियों में भी तलाशी ली। कुछ क्षेत्रों में बम निरोधक दस...

दिसम्बर 10, 2025 11:31 पूर्वाह्न

views 59

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया मुंबई में तीसरे वैश्विक आईएएलए परिषद सत्र का उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय लाइटहाउस प्राधिकरण संघ की तीसरी परिषद बैठक कल मुंबई में शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तीन दिन के इस वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। 30 से अधिक आगंतुक देशों के नेताओं का स्वागत करते हुए, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने समुद्र संबंधी पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल और यातायात ...

दिसम्बर 10, 2025 11:25 पूर्वाह्न

views 95

क्रिकेट: भारत ने पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराया

भारत ने पांच मैचों की टी-ट्वेन्‍टी श्रृंखला के पहले मैच में कल दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हरा दिया। ओडिशा के कटक में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। 176 रन के जबाव में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम मात्र 74 रन पर ढेर हो गई।   अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरूण चक्रवर...

दिसम्बर 10, 2025 11:21 पूर्वाह्न

views 48

दक्षिण गोवा के जिला मजिस्ट्रेट ने लगाया पर्यटन स्थलों पर आतिशबाजी पर कड़ा प्रतिबंध

दक्षिण गोवा के जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के पर्यटन स्थलों के अंदर आतिशबाजी, पटाखे, फुलझड़ियां, धुआं छोड़ने वाले उपकरणों के उपयोग पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सभी नाइटक्लब, बार, रेस्तरां, होटल, गेस्टहाउस, रिसॉर्ट, बीच, अस्थायी ढांचे, कार्यक्रम स्थल और मनोरंजन प्रतिष्ठानों पर होने वाले कार्...