जुलाई 17, 2025 12:14 अपराह्न

views 14

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में केरल में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया

भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में केरल में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग ने कासरगोड, कन्नूर, वायनाड और कोझोकोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की और अलप्पुझा जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस पूर्वानुमान के मद्देनजर,...

जुलाई 17, 2025 12:13 अपराह्न

views 18

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की 150 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों पर एकीकृत टैरिफ दर लागू करने की योजना

  अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने 150 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों पर एकीकृत टैरिफ दर लागू करने की योजना के बारे में जानकारी दी है। वाशिंगटन डीसी में संवाददाताओं से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि यह सभी के लिए समान होगी। नई दरों के अंतर्गत आने वाले देशों को राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रमुख देश नहीं ब...

जुलाई 17, 2025 12:11 अपराह्न

views 6

घरेलू शेयर बाजार सूचकांकों में दर्ज की गई गिरावट

  आज सुबह के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बॉम्‍बे सटॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 169 अंक गिरकर 82465 पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 49 अंक गिरकर 25163 पर था।

जुलाई 17, 2025 12:07 अपराह्न

views 22

महाराष्‍ट्र के नासिक जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं और एक बच्‍चे सहित सात लोगों की मृत्‍यु

महाराष्‍ट्र के नासिक जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं और एक बच्‍चे सहित सात लोगों की मृत्‍यु हो गई और दो व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। कल रात नासिक-डिंडोरी मार्ग पर एक  कार और मोटरसाइकिल की टक्‍कर के कारण यह दुर्घटना हुई। कार में सात लोग सवार थे, जो दुपहिया वाहन से टकरा गई। दोनों वाहन स...

जुलाई 17, 2025 12:09 अपराह्न

views 21

जापान ओपन बैडमिंटन में पुरूष डबल्‍स के प्री-क्‍वार्टर फाइनल में चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा

जापान ओपन बैडमिंटन में आज सवेरे तोक्‍यो में पुरूष डबल्‍स के प्री-क्‍वार्टर फाइनल में चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी, वांग चांग और लियांग वेइकेंग की चीनी जोड़ी से 22-24, 14-21 से हार गई।   उधर, पुरूष सिंगल्‍स के प्री-क्‍वार्टर फाइनल में भारत के लक्ष्‍य सेन और जापान के ...

जुलाई 17, 2025 11:17 पूर्वाह्न

views 28

पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा किया

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायडीह बस्ती व आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जुलाई 17, 2025 11:16 पूर्वाह्न

views 19

कोडरमा-गया रेलखंड पर गयाजी जिले के यदुग्राम व बसकटवा के बीच तेज बारिश के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ

कोडरमा-गया रेलखंड पर गयाजी जिले के यदुग्राम व बसकटवा के बीच तेज बारिश से घाटी सेक्शन में रेललाइन पर मलबा व पेड़ की टहनियां गिर गईं। इससे देहरादून एक्सप्रेस, हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-कालका मेल और गंगा-दामोदर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। रेलव...

जुलाई 17, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 23

64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता रांची में शुरु

64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता रांची में शुरु हो गयी है। पहले दिन हुए मुकाबलों में बालिका वर्ग में दक्षिणी और उत्तरी छोटानागपुर की टीमों का दबदबा रहा। बालिका अंडर 17 में दक्षिणी छोटानागपुर ने पलामू और कोल्हान को जबकि उत्तरी छोटानागपुर ने संताल प्रमंडल और पलामू को पराजित कर अगले दौर ...

जुलाई 17, 2025 11:13 पूर्वाह्न

views 21

रांची के कांके में हुए जमीन घोटाला मामले की जांच अब सीआईडी करेगी

राजधानी रांची के कांके में हुए सबसे बड़े जमीन घोटाला मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। कांके थाने में दर्ज केस की जांच में एनआईसी और अंचल कर्मियों की संलिप्तता सामने आयी है। डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश पर अब इस केस को सीआईडी पूरी तरह टेक ओवर करेगी।

जुलाई 17, 2025 11:12 पूर्वाह्न

views 25

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में आरोप पत्र गठित

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में आरोप पत्र गठित कर दिया गया है। एमपी-एमएलए मामले के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने मामले की सुनवाई की। मौके पर विधायक सरयू राय भी मौजूद थे। इस मामले में 12 अगस्त से गवाही शुरु करने के आदेश ...