जुलाई 25, 2025 4:23 अपराह्न

views 12

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने मॉनसून सत्र में सदन की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सर्वदलीय बैठक की

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने जारी मॉनसून सत्र में सदन की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आज लोकसभा में सर्वदलीय बैठक की। बैठक के दौरान सोमवार से सुचारू कार्यवाही के लिए सहमति बनाई गई। श्री बिरला ने कहा कि कार्यवाही चलने पर ही प्रश्‍नकाल के दौरान चर्चा संभव है। बैठक में अन्य दलों के अलावा भारती...

जुलाई 25, 2025 2:28 अपराह्न

views 17

डीआरडीओ ने आंध्र प्रदेश के परीक्षण रेंज से ड्रोन संचालित गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आंध्र प्रदेश के परीक्षण रेंज से ड्रोन संचालित गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि यह परीक्षण कुरनूल में किया गया। उन्होंने कहा कि इससे भारत की रक्षा क्षमता बढेगी।

जुलाई 25, 2025 2:27 अपराह्न

views 13

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल से तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल से तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। ब्रिटेन और मालदीव से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री का तमिलनाडु दौरा शुरू होगा। वे कल शाम तूतीकोरिन में चार हजार आठ सौ करोड़ रूपये लागत की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्‍यास करेंगे। श्री मोदी तूतीकोरिन हवाई अड्डे...

जुलाई 25, 2025 2:24 अपराह्न

views 31

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज 581 अंक गिरकर 81603 पर था। उधर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के निफ्टी में भी 119 अंक की गिरावट आई और यह 24863 पर आ गया।

जुलाई 25, 2025 2:21 अपराह्न

views 14

लद्दाख: 26वें करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में द्रास के लामोचन व्यू पॉइंट पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    लद्दाख में 26वें करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आज द्रास के लामोचन व्यू पॉइंट पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की शुरूआत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में 14वीं कोर के जनरल कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल हितेश भल्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्‍सा लिया।     इस अवसर पर फ्लैग फाउं...

जुलाई 25, 2025 2:16 अपराह्न

views 12

पहली बार 2000 से अधिक वैज्ञानिकों के दल ने विकसित कृषि संकल्‍प अभियान के तहत 7900 से अधिक गांवों का दौरा किया: केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पहली बार 2000 से अधिक वैज्ञानिकों के एक दल ने विकसित कृषि संकल्‍प अभियान के तहत 7900 से अधिक गांवों का दौरा किया। राज्‍यसभा में एक प्रश्‍न का उत्‍तर देते हुए श्री चौहान ने कहा कि वैज्ञानिकों ने प्रत्‍येक गांव की कृषि-जलवायु  स्थि...

जुलाई 25, 2025 2:14 अपराह्न

views 13

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान में स्‍कूल की छत गिरने से विद्यार्थियों की मृत्‍यु पर शोक व्‍यक्‍त किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के झालावाड में स्‍कूल की छत गिर जाने से विद्यार्थियों की मृत्‍यु पर शोक व्‍यक्‍त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक संतप्‍त परिवारों के लिए सहनशक्ति की कामना की। उन्‍होंने घायल विद्यार्थियों के श...

जुलाई 25, 2025 1:38 अपराह्न

views 15

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में परिसीमन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश संबन्धी याचिका खारिज की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र को परिसीमन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश देने वाली याचिका खारिज कर दी है। न्‍याय‍मूर्ति सूर्यकांत और एन. कोटिश्‍वर सिंह की पीठ ने यह निर्णय लिया।     याचिका में केंद्र सरकार को आंध्र प्रदेश पुर्नगठन अध...

जुलाई 25, 2025 1:35 अपराह्न

views 9

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर विपक्षी सदस्‍यों के हंगामे के कारण राज्य विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्‍थगित

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर विपक्षी सदस्‍यों के हंगामे के कारण राज्य विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्‍थगित कर दी गई है।      सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर राष्‍ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी-माले और अन्‍य विपक्षी दल सदन के बीचोंबीच आ गए और मत...

जुलाई 25, 2025 1:32 अपराह्न

views 38

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रतिबंधित सामग्री रखने के आरोप में 25 वेबसाइटों को भारत में सार्वजनिक पहुंच से वंचित करने के लिये इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को अधिसूचना जारी की

केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रतिबंधित सामग्री रखने के आरोप में 25 वेबसाइटों को भारत में सार्वजनिक पहुंच से वंचित करने के लिये इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को अधिसूचना जारी की है।     मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 और धारा 67ए, भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 294, और...