जुलाई 28, 2025 10:36 पूर्वाह्न

views 32

मध्य प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, सात जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के सात जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट हैं। पिछले 24 घंटे में धार जिले में 41 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। वहीं नर्मदापुरम जिले लगातार बारिश के चलते इटारसी तवा डैम के तीन गेट खोले गए हैं। नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़न...

जुलाई 28, 2025 12:15 अपराह्न

views 27

उत्‍तर प्रदेश: बाराबंकी में अवसानेश्‍वर महादेव मंदिर के पास बिजली का तार गिरने से 2 लोगों की मौत, 19 घायल

उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी में आज तड़के टीन की शेड पर बिजली का तार गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। यह घटना प्राचीन अवसानेश्‍वर महादेव मंदिर के बाहर हुई, जहां श्रद्धालु सावन के तीसरे सोमवार को दर्शनों के लिए पंक्ति में लगे थे।     मुख्‍यमंत्री ...

जुलाई 28, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 36

इंग्‍लैंड के साथ पाँचवें टेस्‍ट मैच के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह नारायण जगदीशन भारतीय टीम में शामिल

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने इंग्‍लैंड के साथ बृहस्‍पतिवार से ओवल में शुरू होने वाले पाँचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्‍ट मैच के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह नारायण जगदीशन को टीम में शामिल किया है। मैनचेस्टर में इंग्लैंड के साथ चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच में पंत के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया...

जुलाई 28, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 15

जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों में हल्की वर्षा और उमस का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने जम्मू -कश्मीर में अगले कुछ दिनों में हल्की वर्षा के साथ गर्मी और उमस रहने का अनुमान व्यक्त किया है। जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में तेज़ वर्षा और बाढ़ की चेतावनी दी गई है। आज से 30 जुलाई तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 28 से 30 जुलाई के बीच तेज़ वर्षा और बाढ़ के साथ भ...

जुलाई 28, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 13

जम्‍मू-कश्‍मीर: 13 दिन की श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा आज से शुरू

जम्‍मू-कश्‍मीर में पुंछ जिले के लोरान घाटी में श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ की तेरह दिन की यात्रा आज शुरू हुई। यह नौ अगस्‍त श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन के दिन संपन्‍न होगी। श्रद्धालुओं का पहला जत्‍था आज तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच जम्‍मू के भगवती नगर आधार शिव‍िर से पुंछ जिले के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं क...

जुलाई 28, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 11

सीजेआई न्‍यायमूर्ति बीआर गवई और केन्‍द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने की कश्‍मीर विश्‍वविद्यालय की सराहना

भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति भूषण रामकृष्‍ण गवई तथा केन्‍द्रीय अल्‍पसंख्‍यक और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शैक्षणिक उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्र के रूप में उभरने के लिए कश्‍मीर विश्‍वविद्यालय की सराहना की है। कश्‍मीर विश्‍वविद्यालय के पहले पूर्व छात्र सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए न्‍यायमू...

जुलाई 28, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 10

देश के कई राज्यों में आज मूसलाधार बारिस का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्‍थान में आज अत्‍यधिक तेज़ वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। देश के मध्‍य क्षेत्र तथा पश्चिमी तट और आसपास के घाट क्षेत्रों में आज मॉनसून सक्रिय रहेगा।   उत्‍तराखंड, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्‍य महाराष्‍ट्र, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरूण...

जुलाई 28, 2025 8:27 पूर्वाह्न

views 57

कोविड वैक्‍सीन से बचायी गई 25 लाख से अधिक लोगों की जान

कोविड महामारी के दौरान वैक्‍सीन से 25 लाख से अधिक लोगों की जान बचायी जा सकी। इटली के एक विश्‍वविद्यालय के अध्‍ययन से यह बात सामने आयी कि कोविड के प्रति 5400 टीके से कम से कम एक व्‍यक्ति की जान बचायी गयी। कोविड संक्रमण से पहले टीका लगवाने वाले लगभग 82 प्रतिशत लोगों की जान बचायी जा सकी। इनमें 90 प्रति...

जुलाई 28, 2025 8:22 पूर्वाह्न

views 19

हरिद्वार: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने मनसा देवी मन्दिर भगदड़ मामले में मजिस्‍ट्रेट जांच का दिया आदेश

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हरिद्वार में मनसा देवी मन्दिर भगदड़ की मजिस्‍ट्रेट जांच का आदेश दिया है। हरिद्वार के अपर जिला मजिस्‍ट्रेट को घटना की जांच करने और 15 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। मुख्‍यमंत्री ने हरिद्वार में संवाददाताओं से कहा कि मनसा देवी मन्दिर में भगदड़...

जुलाई 28, 2025 8:13 पूर्वाह्न

views 16

गुजरात में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लिया स्थिति का जायजा

गुजरात में तेज वर्षा से खेड़ा और अहमदाबाद के कई जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कल रात गांधीनगर में राज्‍य आपात नियंत्रण केंद्र में बैठक की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के जिला कलेक्टरों से बात की और राहत कार्यों की समीक्षा क...