अगस्त 4, 2025 8:28 पूर्वाह्न

views 16

पारंपरिक छड़ी मुबारक यात्रा आज पहले अनंतनाग के मट्टन स्थित सूर्य मंदिर पहुंचेगी, फिर पहलगाम के लिए रवाना होगी

  पारंपरिक छड़ी मुबारक यात्रा आज सुबह 11 बजे श्रीनगर के दशनामी अखाड़ा मंदिर से अनंतनाग के मट्टन स्थित सूर्य मंदिर पहुंचेगी तथा दोपहर तीन बजे पहलगाम के लिए रवाना होगी। छड़ी मुबारक यात्रा 9 अगस्त तक पवित्र गुफा पहुंच जाएगी और उसी दिन रक्षाबंधन के साथ ही इस अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा।

अगस्त 4, 2025 7:50 पूर्वाह्न

views 12

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में आज तेज बारिश का अनुमान जताया

  मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तेज वर्षा का अनुमान जताया है। विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी बारिश ...

अगस्त 4, 2025 7:48 पूर्वाह्न

views 54

हिमाचल प्रदेश: शिमला सहित राज्‍य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित राज्‍य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर मानसूनी बारिश जारी है। लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्‍य में अब तक 28 जगहों पर बादल फटने, 53 स्‍थानों पर अचानक बाढ़ आने तथा 47 जगहों पर भूस्खलन की घटनाएँ दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ ज...

अगस्त 4, 2025 7:44 पूर्वाह्न

views 12

हथकरघा केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है तेलंगाना राज्य: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि तेलंगाना राज्य हथकरघा केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वारंगल में प्रस्तावित काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क से दस हज़ार करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित होने से लगभग दो लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा।     राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवस...

अगस्त 4, 2025 7:43 पूर्वाह्न

views 12

रूसी विज्ञान अकादमी के अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की सौर खगोल विज्ञान प्रयोगशाला ने सूर्य में एम-2 स्तर की सौर ज्वाला का पता लगाया

    रूसी विज्ञान अकादमी के अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की सौर खगोल विज्ञान प्रयोगशाला ने कल सूर्य में एम-2 स्तर की सौर ज्वाला का पता लगाया। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ज्वाला का स्थान सूर्य-पृथ्वी रेखा पर होने के बावजूद वर्तमान में पृथ्वी पर सौर पदार्थ के प्रभाव के कोई संकेत नहीं हैं।      सौर ज्वाला...

अगस्त 4, 2025 7:36 पूर्वाह्न

views 33

भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक आज से मुंबई में

भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक आज से मुंबई में शुरु होगी। रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में रेपो रेट में कटौती पर चर्चा की जाएगी। समिति के निर्णयों की घोषणा बुधवार को की जाएगी।   भारतीय स्टेट बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिज़र...

अगस्त 4, 2025 7:35 पूर्वाह्न

views 41

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर, 17 जिलों में बाढ़

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे 17 जिलों में बाढ़ आ गई है। इन जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं और प्रभावित इलाकों में बचाव तथा राहत कार्य जारी है।

अगस्त 4, 2025 7:34 पूर्वाह्न

views 17

भारतीय एथलीट अब्दुल्ला अबूबकर ने कोसानोव मेमोरियल-2025 एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की ट्रिपल जंप का खिताब जीता

    भारतीय एथलीट और पूर्व एशियाई चैंपियन अब्दुल्ला अबूबकर ने कल रात कज़ाकिस्तान के अल्माटी में कोसानोव मेमोरियल-2025 एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की ट्रिपल जंप का खिताब जीत लिया है। अबूबकर ने 16.08 मीटर की छलांग लगाकर यह जीत हासिल की। कोरिया गणराज्य के यू ग्यूमिन और किम जंग-वू 16.07 मीटर की छलांग लगाई।...

अगस्त 4, 2025 7:26 पूर्वाह्न

views 14

वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा भारत का स्मार्टफोन निर्यात

    भारत का स्मार्टफोन निर्यात वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 58 प्रतिशत बढ़कर सात अरब 72 करोड़ डॉलर हो गया है। प्राप्‍त आकंड़ों के अनुसार इस बढ़त में सर्वाधिक योगदान एप्‍पल का रहा है, जिसने अपने अनुबंधि‍त निर्माताओं के म...

अगस्त 4, 2025 7:14 पूर्वाह्न

views 24

आज रात 9:30 बजे “पब्लिक स्पीक” कार्यक्रम में “साइबर धोखाधडी से सुरक्षित रहने के उपायों” पर परिचर्चा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग आज रात 9:30 बजे अपने फोन-इन कार्यक्रम- "पब्लिक स्पीक" में "साइबर धोखाधडी से सुरक्षित रहने के उपायों" पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम के साइबर अपराध इकाई के सहायक पुल‍िस आयुक्‍त प्रियांशु दीवान और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ पवन दुग्गल भाग लेंगे।     श...