अगस्त 4, 2025 9:49 पूर्वाह्न

views 18

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज छह महत्वपूर्ण विधेयक सदन में रखे जाएंगे

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज मेट्रोपालिटन विधेय़क सहित छह महत्वपूर्ण विधेयक सदन में रखे जाएंगे। भोपाल और इंदौर शहर के आसपास मेट्रोपालिटन रीजन के गठन  के लिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजवर्गीय मध्यप्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास विधेय़क 2025 पेश करेंगे। इसमें प्रदेश स...

अगस्त 4, 2025 8:57 पूर्वाह्न

views 6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांडला में बंदरगाह क्षेत्र में भारत के पहले हरित हाइड्रोजन संयंत्र के संचालन की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के कांडला में बंदरगाह क्षेत्र में भारत के पहले मेक-इन-इंडिया हरित हाइड्रोजन संयंत्र के चालू होने को स्थिरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण की यह परियोजना देश के नेट-ज़ीरो उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्ध...

अगस्त 4, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 17

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू विश्वविद्यालय में विकसित भारत-युवा कनेक्ट कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल जम्मू विश्वविद्यालय में विकसित भारत-युवा कनेक्ट कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित किया। श्री सिन्हा ने युवाओं से ज्ञान की क्षमता का दोहन करने और देश के सामाजिक परिवर्तन तथा आर्थिक विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की ...

अगस्त 4, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 13

सिक्किम: सुरक्षा कारणों के चलते कोरोनेशन ब्रिज से चित्रे तक तीन दिनों के लिए बंद रहेगा एनएच-10

  सिक्किम में, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 10 कोरोनेशन ब्रिज से चित्रे तक तीन दिनों के लिए बंद रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा कल एक अधिसूचना जारी कर बताया गया कि सुरक्षा कारणों से 30 किलोमीटर लंबे इस खंड पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। निगम ने पश्चिम बंगाल और ...

अगस्त 4, 2025 8:46 पूर्वाह्न

views 21

झारखंड: श्रावण के चौथे और अंतिम सोमवार को देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों की कतारें

झारखंड में श्रावणी मेले के चौथे और अंतिम सोमवारी को देवघर जिले में स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट आज तड़के खोल दिए गए। बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों और भक्तों की कतारें तभी से लगनी शुरू हो गईं।

अगस्त 4, 2025 8:43 पूर्वाह्न

views 16

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से

  दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। आठ अगस्त तक चलने वाले इस सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राज्य के वित्त और भवन तथा अन्य निर्माण श्रमिकों के कल्याण पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की दो प्रमुख रिपोर्ट पेश करेंगी। इसके अलावा शिक्षा मंत्री आशीष सूद आज दिल्ली स्कूल शिक्षा...

अगस्त 4, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 10

तेलंगाना में किए गए देश में सबसे अधिक अंगदान, राष्ट्रीय अंगदान दिवस कार्यक्रम में राज्य सरकार को किया गया सम्मानित

    तेलंगाना में देश में सबसे ज़्यादा अंगदान किए गए हैं। केंद्र सरकार ने दिल्ली में राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य सरकार को इसके लिए सम्मानित किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने हाल ही में राज्य के जीवनदान कार्यक्रम के प्रतिनिधियों को यह पुरस्कार प्रदान कि...

अगस्त 4, 2025 8:35 पूर्वाह्न

views 15

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बसोहली उत्सव-2025 के टीज़र और ब्रोशर का अनावरण किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल राजभवन में बसोहली उत्सव-2025 के टीज़र और ब्रोशर का अनावरण किया। बसोहली उत्सव का तीसरा संस्करण 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का आयोजन रामायण की परंपराओं पर केंद्रित होगा जिसमें रामायण से जुड़ी प्रदर्शनियां और पुस्तिकाएं, लोक कला...

अगस्त 4, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 33

बिहार के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

    बिहार में पिछले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मधुबनी तथा पूर्णिया जिलों के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण कुछ स्थानों पर 160 से 170 मिलीमीटर वर्षा हुई है।     मौसम विभाग ने आज रोहतास, सारण, सिवान, सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी और पश्चिमी च...

अगस्त 4, 2025 8:30 पूर्वाह्न

views 16

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में वर्षा जारी, मूसलाधार बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में कल शाम से जारी वर्षा के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जबकि पहाड़ी नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आज नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में तेज वर्षा की संभावना के कारण येलो अलर्...