अगस्त 4, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 14

पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग को सिक्किम से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 को 6 अगस्त तक के लिए बंद किया गया

पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग को सिक्किम से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-10 कल रात से 6 अगस्त तक बंद कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण कोरोनेशन ब्रिज और चित्रे के बीच यातायात प्रभावित हो रहा है। पुलिस ने यात्रियों को तीन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। भारी वाहनों का प्रवेश अस्थायी रूप ...

अगस्त 4, 2025 2:19 अपराह्न

views 96

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में आज नई दिल्ली में देहांत हो गया।  राज्‍यसभा के सदस्‍य शिबू सोरेन किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्‍हें स्ट्रोक भी हुआ था। वे पिछले एक महीने से दिल्‍ली के सर गंगा राम अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटीलेटर) पर थे।   प्रध...

अगस्त 4, 2025 10:37 पूर्वाह्न

views 42

बिहार: भागलपुर जिले में श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक वाहन खाई में गिरा, पाँच लोगों की मौत

  बिहार में भागलपुर ज़िले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक तेज़ रफ़्तार वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत हो गई। भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि देर रात हुए इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई, जब...

अगस्त 4, 2025 10:34 पूर्वाह्न

views 13

यमन के दक्षिणी तट पर एक नाव के डूबने से 68 इथियोपियाई प्रवासियों की मौत, 74 लापता

यमन के दक्षिणी तट पर एक नाव के डूबने से कम से कम 68 इथियोपियाई प्रवासियों की मौत हो गई और 74 लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन -आईओएम के अनुसार 154 लोगों को ले जा रही यह नाव अबयान प्रांत के पास पलट गई, जहाँ से शव बहकर तट पर आ गए। इस घटना में केवल 12 लोग ही बच पाए। इस तरह की ...

अगस्त 4, 2025 10:27 पूर्वाह्न

views 9

मैक्सिको के वेराक्रूज़ प्रांत की टक्सपैन जेल में हुई झड़प में सात कैदियों की मौत, 11 अन्य घायल

  मैक्सिको के पूर्वी प्रांत वेराक्रूज़ की टक्सपैन जेल में हुई झड़प में सात कैदियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने कल इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह झड़प कथित तौर पर तब हुई जब कैदियों ने आपराधिक समूह ग्रुपो सोम्ब्रा के सदस्यों द्वारा जबरन वसूली और दुर्व्यवहार का विरोध किया। क्षमत...

अगस्त 4, 2025 10:25 पूर्वाह्न

views 14

दक्षिण कोरिया ने अंतर-कोरियाई सीमा पर उत्तर कोरिया विरोधी प्रसारणों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लाउडस्पीकरों को हटाना शुरू किया

  सियोल के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि दक्षिण कोरिया ने आज अंतर-कोरियाई सीमा पर उत्तर कोरिया विरोधी प्रसारणों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लाउडस्पीकरों को हटाना शुरू कर दिया। यह कदम जून में राष्ट्रपति ली जे-म्यांग के पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रसारण रोक दिए जाने के बाद उठाया गया है। उनका ...

अगस्त 4, 2025 10:06 पूर्वाह्न

views 20

सरायकेला-खरसावां में तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई

सरायकेला-खरसावां में तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नि...

अगस्त 4, 2025 10:03 पूर्वाह्न

views 13

श्रावणी मेला अपने अंतिम पड़ाव पर, बाबा बैद्यनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़

श्रावणी मेला अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है और आज आखिरी सोमवारी को भक्तों की भारी भीड़ बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ पड़ी है। सुबह 4 बज कर 10 मिनट पर मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई और आज करीब चार लाख कांवरियों के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा, स्वास्थ्य और सेवा शिविरों की व्यवस्था ...

अगस्त 4, 2025 10:01 पूर्वाह्न

views 17

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। मानसून सत्र 7 अगस्त तक चलेगा।

अगस्त 4, 2025 10:00 पूर्वाह्न

views 19

उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी क्षेत्र में आपदा प्रभावित कुपड़ा, कुंसाला और त्रिखली गांवों में क्लस्टर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.एस. रावत के निर्देशन में लगाया गया। यमुनोत्री क्षेत्र में क्षतिग्रस्त स्यानाचट...