अगस्त 5, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 11

केरल में लगातार हो रही वर्षा के बीच मौसम विभाग ने सभी 14 जिलों के लिये अलर्ट जारी किया

केरल में लगातार हो रही वर्षा के बीच मौसम विभाग ने सभी 14 जिलों के लिये अलर्ट जारी किया है। एर्नाकुलम, इड्डुकी और त्रिशूर जिलों में 20 सेटीमीटर से अधिक वर्षा का रेड अलर्ट जबकि छह अन्‍य जिलों में मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्‍य पांच जिलों के लिये यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍...

अगस्त 5, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 12

तेलंगाना: लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए

तेलंगाना में हैदराबाद और अलग-अलग हिस्‍सों में लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कल शाम जिला अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्‍यमंत्री ने सभी विभागों से आपसी समन्‍वय रखते हुए निचले क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों...

अगस्त 5, 2025 9:01 पूर्वाह्न

views 12

मौसम विभाग ने केरल और घाट क्षेत्रों में कल तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने केरल और घाट क्षेत्रों में कल तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तमिलनाडु, केरल, माहे, कर्नाटक के तटीय और कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक क्षेत्रों, आंध्रप्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों और लक्षद्वीप में अगले तीन से चार दिनों में अत्‍यधिक तेज वर्षा होने की संभावना है। जम्‍मू-कश्‍मीर, पं...

अगस्त 5, 2025 8:35 पूर्वाह्न

views 64

उत्‍तर प्रदेश: लगातार वर्षा से कई नदियों का जलस्‍तर बढ़ा, 17 जिलों में बाढ़ का खतरा

  उत्‍तर प्रदेश में लगातार वर्षा से कई नदियों का जलस्‍तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। राज्य के 17 जिलों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशों के बाद पूरे राज्‍य में बाढ़ राहत और बचाव उपाय तेज कर दिए गए हैं।

अगस्त 5, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फिलिपीन के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर के बीच आज नई दिल्‍ली में उच्‍च शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता होगी

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फिलिपींस के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर के बीच आज नई दिल्‍ली में उच्‍च शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता होगी। श्री मार्कोस भारत की पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि दोनों नेताओं की बातचीत स...

अगस्त 5, 2025 8:02 पूर्वाह्न

views 40

विश्‍व के पांचवें सबसे बड़े विमानन बाजार के रूप में उभरा भारत, पिछले वर्ष लगभग 21.10 करोड़ यात्रियों ने की हवाई यात्रा 

    भारत विश्‍व के पांचवें सबसे बड़े विमानन बाजार के रूप में उभरा है। यहां पिछले वर्ष लगभग 21 करोड़ 10 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की और मुंबई-दिल्‍ली सबसे व्‍यस्‍त रूट के हवाई अड्डे रहे। 2024 में विश्‍व वायु परिवहन के बारे में अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा परिवहन संघ से जारी आंकडों के अनुसार पिछले वर...

अगस्त 5, 2025 8:30 पूर्वाह्न

views 24

सत्तारूढ़ एनडीए संसदीय दल की महत्वपूर्ण बैठक आज नई दिल्ली में

  राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की महत्‍वपूर्ण बैठक आज सुबह नई दिल्‍ली में होगी। एनडीए के लोकसभा और राज्‍यसभा सांसद बैठक में भाग लेंगे। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण मुद्दे पर चर्चा की विपक्षी दलों की मांग पर संसद में आए गतिरोध के बीच यह बैठक हो रही है। विपक्षी दल विश...

अगस्त 5, 2025 7:46 पूर्वाह्न

views 13

संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र अपने स्थापना दिवस पर आज पहली वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ करेगा

    संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र अपने स्थापना दिवस पर आज पहली वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ करेगा। इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान उद्घाटन व्याख्यान देंगे। व्याख्यान का विषय होगा: "भविष्य के युद्धक्षेत्र पर प्रभुत्व"।      रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम का ...

अगस्त 5, 2025 7:16 पूर्वाह्न

views 12

रक्षा मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों के बारे में रिपोर्ट जारी करने की खबरों का खंडन किया

  रक्षा मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों की पहचान और पृष्‍ठभूमि के बारे में कोई भी रिपोर्ट जारी करने की खबरों का खंडन किया है। मंत्रालय का यह बयान सोशल मीडिया में आ रही खबरों के बाद आया है। मंत्रालय ने कहा कि सशस्‍त्र बलों के जनसंपर्क कार्यालय या किसी अधिकृत प्रवक्‍ता द्वारा इस प्रकार की को...

अगस्त 5, 2025 8:29 पूर्वाह्न

views 9

भारत ने रूस से तेल आयात का बचाव किया; अमरीका और यूरोपीय संघ की आलोचना को अनुचित और असंगत बताया

    विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन संघर्ष के बाद रूस से तेल आयात को लेकर अमरीका और यूरोपीय संघ द्वारा भारत को निशाना बनाना पूरी तरह अनुचित और असंगत है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि किसी भी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था की तरह भारत भी अपने राष्‍ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा के लिए सभी आवश्‍यक उपाय करने ...