अगस्त 5, 2025 12:16 अपराह्न

views 14

कांवर यात्रा से लौट रहे दो युवकों की स्कूटी को वाहन ने मारी टक्कर; एक की मौत, एक घायल

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में कांवर यात्रा से लौट रहे दो युवकों की स्कूटी को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगस्त 5, 2025 12:13 अपराह्न

views 20

सरायकेला-खरसावां जिले में अपहरण के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमालपुर गांव में ईंट भट्टा व्यवसायी के पुत्र के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के निर्देश पर गठित एसआईटी ने छापेमारी कर इनकी गिरफ्तारी की और आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और छह गो...

अगस्त 5, 2025 12:12 अपराह्न

views 25

आदिवासियों के हितों के लिए सरकार गंभीर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य के आदिवासियों के हितों के लिए सरकार गंभीर है। हम विपक्ष के सदस्यों के साथ भी बैठकर आदिवासियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कल विधानसभा के मानसून सत्र में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा आदिवासी जिलों मे...

अगस्त 5, 2025 12:12 अपराह्न

views 40

शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया

स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन पर पूरे झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में  आज तक के लिए अवकाश की घोषणा कर दी गयी है। रांची के अधिकांश स्कूलों ने भी आज स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। इधर, झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही भी अनिश्चित काल के ल...

अगस्त 5, 2025 12:11 अपराह्न

views 16

शिबू सोरेन के निधन पर रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में शोक की लहर

रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में दिशोम गुरु के निधन पर शोक की लहर है। आज होने वाले उनकी अंत्येष्टि को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गुरुजी झारखंड की आत्मा थे और उनका जाना आम जनमानस और पार...

अगस्त 5, 2025 12:09 अपराह्न

views 22

सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया

सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्वर्गीय शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलन का प्रणेता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन सभी राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर सभी से प्रेम और सम्मान के साथ व्यवहार करते थे और उन...

अगस्त 5, 2025 12:08 अपराह्न

views 21

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में किया जाएगा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर कल शाम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा जहां से मोरहाबादी स्थित उनके सरकारी आवास ले जाया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर उन्हें अंतिम नमन किया। उनके मोरहाबादी स्थित आवास में मंत्री, सा...

अगस्त 5, 2025 12:04 अपराह्न

views 19

मध्य प्रदेश विधानसभा में कल पेश हुए तीन विधेयक, आज हो सकती है चर्चा

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के छठवें दिन कल सदन में तीन विधेयक पेश किए गए। इन विधेयकों पर आज सदन में चर्चा कराई जा सकती है। नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन और विकास विधेयक 2025 विधेयक पेश किया था। इस विधेयक के तहत भोपाल और इंदौर के मेट्रोपॉ...

अगस्त 5, 2025 11:54 पूर्वाह्न

views 12

यूओयू करेगा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा का प्रचार-प्रसार, कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने शुरू किया जागरुकता अभियान

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चन्द्र लोहनी ने राज्य के हर वंचित व्यक्ति तक उच्च शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत प्रचार-प्रसार सामग्री और कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनमानस को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।...

अगस्त 5, 2025 11:51 पूर्वाह्न

views 11

जम्मू-कश्मीर: जम्मू जिला प्रशासन ने वाहनों में अनधिकृत रूप से उपयोग किये जाने वाले उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया

जम्मू-कश्मीर में जम्मू जिला प्रशासन ने उन सभी मोटर वाहन सहायक उपकरणों की बिक्री, खरीद और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है जिनका उपयोग वाहनों में अनधिकृत रूप से किया जा रहा था। जिला प्रशासन ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 52 के अन्‍तर्गत यह आदेश जारी किया है। इससे जिले में ऐसी गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव ...