अगस्त 5, 2025 3:55 अपराह्न

views 7

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा और राज्‍यसभा में विपक्षी दलों के हंगामें पर जताई नाराजगी

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा और राज्‍यसभा में विपक्षी दलों के लगातार हंगामें पर नाराजगी व्‍यक्‍त की है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि मॉनसून अधिवेशन का ये तीसरा सप्‍ताह है लेकिन एक भी विधेयक पारित नहीं कराया जा सका है।   संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ...

अगस्त 5, 2025 3:48 अपराह्न

views 15

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल, सत्यपाल मलिक का आज दोपहर निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने गोवा और मेघालय के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।

अगस्त 5, 2025 3:45 अपराह्न

views 18

मौसम विभाग ने आज रांची में वज्रपात की आशंका जताई

मौसम विभाग ने आज रांची, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां सहित कई जिलों में वज्रपात की आशंका जताई है। साथ ही राज्यभर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया  है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ और अपर-एयर साइक्लोनिक सर...

अगस्त 5, 2025 3:49 अपराह्न

views 13

भारत और फिलीपींस के बीच 9 समझौतों पर हुए हस्‍ताक्षर

भारत और फिलीपींस के बीच आज नौ समझौतों पर हस्‍ताक्षर हुए। ये समझौते प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फिलीपींस के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर की उपस्थिति में किए गए। इन समझौतों में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक सहभागिता, आपराधिक मामलों, रक्षा, विज्ञान और तकनीक सहित अन्‍य क्षेत्रों में ...

अगस्त 5, 2025 3:33 अपराह्न

views 10

एक आधुनिक, समावेशी और मीडिया तथा मनोरंजन के कुशल इको-सिस्‍टम के निर्माण में बड़ी भूमिका निभानी है: डॉ. एल. मुरूगन

सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉ. एल. मुरूगन ने कहा है कि एक आधुनिक, समावेशी और मीडिया तथा मनोरंजन के कुशल इको-सिस्‍टम के निर्माण में राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बड़ी भूमिका निभानी है। श्री मुरूगन आज नई दिल्‍ली में राज्‍यों और केंद्र श‍ासित प्रदेशों के सूचना और जनसम्‍पर्क सचिवों के राष्‍ट्...

अगस्त 5, 2025 3:19 अपराह्न

views 16

सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 93 हजार 2 सौ रुपये प्रति दस ग्राम,चांदी की कीमत एक लाख 19 हजार रुपये प्रति किलो

सर्राफा बाजार कें रांची में 22 कैरेट सोने का भाव 93 हजार 2 सौ रुपये प्रति दस ग्राम है जबकि चांदी की कीमत एक लाख 19 हजार रुपये प्रति किलो है।

अगस्त 5, 2025 3:06 अपराह्न

views 18

मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया। झारखंड आंदोलन के प्रणेता और राज्य के गौरव, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिशोम गुरु शिब...

अगस्त 5, 2025 3:00 अपराह्न

views 17

पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव रामगढ के नेमरा में किया जाएगा

पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव रामगढ के नेमरा में किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम संस्कार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव और अन्य राज्यों के नेता भी शामिल होंगे। स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में कल से तीन दिनों का राजकीय श...

अगस्त 5, 2025 2:51 अपराह्न

views 20

झारखंड निर्माण में शिबू सोरेन का योगदान अतुल्य : भाजपा सांसद मनोज तिवारी

कल जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा मैदान में सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया जिस में भाजपा सांसद सह गायक मनोज तिवारी ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत में मनोज तिवारी ने दिवंगत दिशोम गुरु के बारे में कहा कि झारखंड निर्माण में शिबू सोरेन का योगदान अतुल्य है। 

अगस्त 5, 2025 2:42 अपराह्न

views 12

सात से 13 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा मे होगी चौथी सब-जूनियर अंडर-15 राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप

  भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने चौथी सब-जूनियर अंडर-15 बालक और बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसका आयोजन सात से 13 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा मे होगा। प्रतियोगिता में 700 से अधिक युवा मुक्केबाज भाग लेंगे। इनमें 13 से 14 वर्ष की आयु के 400 लड़के और 300 ल...