अगस्त 6, 2025 10:23 पूर्वाह्न

views 83

हिरोशिमा दिवस: 80 वर्ष पहले आज ही के दिन हुआ था पहला परमाणु हमला

विश्‍व आज हिरोशिमा दिवस मना रहा है। 80 वर्ष पहले आज ही के दिन पहली बार परमाणु हथियार का इस्‍तेमाल किया गया था। 1945 में इस दिन अमरीका ने लिटल बॉय के कोड नाम वाला पहला एटम बम जापान के हिरोशिमा शहर पर गिराया था। पूरे जापान में लोग इस दिन को देश के इतिहास में सबसे अंधकारमय दिन के रूप में याद करते हैं। ...

अगस्त 6, 2025 8:20 पूर्वाह्न

views 20

झारखंड में गुमला जिले के कामदारा में सुरक्षाबलों और गुमला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पी एल एफ आई का नक्‍सली कार्यकर्ता मार्टिन केरकेट्टा मारा गया

झारखंड में गुमला जिले के कामदारा में कल देर रात सुरक्षाबलों और गुमला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पी एल एफ आई का नक्‍सली कार्यकर्ता मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। पुलिस ने उस पर 15 लाख रूपए का ईनाम घोषित कर रखा था। सुरक्षाबल और पुलिस इस घटना के बाद तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस कार्रवाई के दौरान हथियारो...

अगस्त 6, 2025 8:07 पूर्वाह्न

views 9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में कल एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में कल एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। कृषि विज्ञान के क्षेत्र की प्रसिद्ध व्यक्तित्व और खाद्य सुरक्षा के अग्रदूत प्रोफेसर एम.एस. स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में यह शताब्दी सम्मेलन कल से शनिवार तक आयोजित किया जाएगा। क...

अगस्त 6, 2025 9:01 पूर्वाह्न

views 11

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा – फिलीपींस, क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि लाने के लिए भारत की एक्ट ईस्ट नीति का महत्वपूर्ण साझेदार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत-फिलीपींस साझेदारी को दोनों देशों के लोगों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा है कि यह क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि का आधार है। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर का भारत के पहले राजकीय यात्रा पर स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ...

अगस्त 6, 2025 8:17 पूर्वाह्न

views 16

राष्ट्रीय सहकारी नीति देश में सतत सहकारी विकास के लिए एक व्यापक रोडमैप प्रदान करती है: केंद्रीय मंत्री अमित शाह

केन्‍द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सहकारिता मंत्रालय सहकारी समितियों को जीवंत और सफल व्‍यवसायिक इकाईयों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि देश में पांच वर्षों में दो लाख बहुद्देशीय सहकारी समितियों की स्‍थापना के महत्‍वाकांक्षी लक...

अगस्त 5, 2025 10:38 अपराह्न

views 28

उत्तरकाशी के धराली में सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ खोज और बचाव अभियान जारी है- भारतीय सेना

भारतीय सेना ने कहा है कि उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद फंसे हुए लोगों का पता लगाने और उनकी सहायता के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ खोज और बचाव अभियान जारी है। सेना ने बताया कि 20 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायलों को हर्षिल में  सेना के चिकित्सा केंद्र में चिकित्सा सुव...

अगस्त 5, 2025 10:37 अपराह्न

views 24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। कृषि विज्ञान क्षेत्र की प्रसिद्ध शख्सियत और खाद्य सुरक्षा के अग्रदूत प्रोफेसर एम.एस. स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्य...

अगस्त 5, 2025 10:26 अपराह्न

views 11

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने धराली में तबाही से प्रभावित परिवारों के प्रति जताई शोक संवेदना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर स्थिति की समीक्षा की। श्री मोदी ने कहा कि राज्य सरकार की निगरानी में बचाव दल हर संभव तरीके से काम कर...

अगस्त 5, 2025 10:22 अपराह्न

views 11

दिल्ली प्रीमियर लीग में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली छह को 82 रन से हराया

दिल्ली प्रीमियर लीग में आज आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने पुरानी दिल्ली छह को 82 रन से हराया। शुरुआती ओवरों में सनत सांगवान की आक्रामक बल्लेबाजी की मदद से दिल्ली वॉरियर्स ने 148 रन बनाए। इसके बाद सत्र का अपना पहला मैच खेल रही पुरानी दिल्ली छह को 15वें ओवर में 66 रन पर ऑल आउट कर दिया।   सुयश शर्मा और शौर्य ...

अगस्त 5, 2025 10:19 अपराह्न

views 9

दिल्ली में मौसम विभाग ने मध्यम वर्षा का जताया अनुमान

राजधानी दिल्‍ली में आज मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमा...