अगस्त 6, 2025 9:08 पूर्वाह्न

views 20

एनआईए ने अमृतसर के एक मंदिर पर हुए आतंकी ग्रेनेड हमले के सिलसिले में पंजाब में चलाया तलाशी अभियान

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने इस साल मार्च में अमृतसर के एक मंदिर पर हुए आतंकी ग्रेनेड हमले के सिलसिले में पूरे पंजाब में 19 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया है। एनआईए की टीमों ने कल सीमावर्ती जिलों अमृतसर, गुरदासपुर और बटाला में की गई तलाशी के दौरान मोबाइल और डिजिटल उपकरणों सहित कई आपत्तिजनक सामग्रियां जब...

अगस्त 6, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 10

भारतीय सेना ने स्‍पष्‍ट किया कि नियंत्रण रेखा के आसपास युद्धविराम के उल्‍लंघन की कोई घटना नहीं हुई है

भारतीय सेना ने स्‍पष्‍ट किया है कि नियंत्रण रेखा के आसपास युद्धविराम के उल्‍लंघन की कोई घटना नहीं हुई है। पुंछ क्षेत्र में युद्धविराम तोड़े जाने के संबंध में मीडिया में आई रिपोर्ट के बाद सेना ने यह स्‍पष्‍टीकरण जारी किया है।

अगस्त 6, 2025 8:57 पूर्वाह्न

views 10

सरकार ने खारिज की निजी संस्थाओं को अपतटीय क्षेत्रों में परमाणु खनिज खनन की अनुमति देने की खबरें

सरकार ने उन ख़बरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि निजी संस्थाओं को अपतटीय क्षेत्रों में परमाणु खनिजों के खनन और अन्वेषण की अनुमति मिल रही है। खान मंत्रालय ने कहा कि ऐसी रिपोर्टें भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अपतटीय क्षेत्र परमाणु खनिज संचालन अधिकार नियम...

अगस्त 6, 2025 8:53 पूर्वाह्न

views 18

कर्नाटक: गति शक्ति विश्वविद्यालय और सैप ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित देवनहल्ली में गति शक्ति विश्वविद्यालय और सैप लैब्स इंडिया इनोवेशन पार्क ने पार्क के उद्घाटन समारोह में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल इस अवसर पर कहा कि सैप लैब्स इंडिया इनोवेशन पार्क भारत की विकास गाथा में...

अगस्त 6, 2025 2:06 अपराह्न

views 17

भारत के प्रतिष्ठित क्‍लासिकल शतरंज टूर्नामेंट- चेन्‍नई ग्रैंड मास्‍टर्स 2025 को कल तक के लिए स्‍थगित

भारत के प्रतिष्ठित क्‍लासिकल शतरंज टूर्नामेंट- चेन्‍नई ग्रैंड मास्‍टर्स 2025 को कल तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता आज शुरू होनी थी, लेकिन चेन्‍नई में कल रात हयात रिजेंसी होटल में आग लगने की घटना के बाद इसे टाल दिया गया। आग लगने के बाद सभी खिलाडि़यों, कोच तथा अधिकारियों को सुरक्षित स...

अगस्त 6, 2025 8:45 पूर्वाह्न

views 9

पाकिस्तान: बलूचिस्तान के नुश्की में बम धमाका, तीन सैन्यकर्मियों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

पाकिस्‍तान में बलूचिस्‍तान के नुश्‍की जिले में कल रात सड़क के किनारे हुए बम धमाके में तीन सैन्‍यकर्मियों की मृत्‍यु हो गई, जबकि तीन अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। बलोच लिबरेशन आर्मी ने इस हमलें की जिम्‍मेदारी ली है। यह घटना उस समय हुई जब सेना की बुलेटप्रूफ गाड़ी की एक विस्‍फोटक उपकरण से टक्‍कर हो गई...

अगस्त 6, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 15

दूरदर्शन का प्रयास क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देना और सांस्‍कृतिक रूप से समृद्ध पारिवारिक कार्यक्रमों का निर्माण करना है: प्रसार भारती के अध्‍यक्ष नवनीत कुमार सहगल

प्रसार भारती के अध्‍यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने कहा है कि दूरदर्शन का प्रयास क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देना और सांस्‍कृतिक रूप से समृद्ध पारिवारिक कार्यक्रमों का निर्माण करना है। जालंधर में कल शाम दूरदर्शन पंजाबी के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करने के बाद उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें यह जानकर प्रसन्‍नता ह...

अगस्त 6, 2025 1:32 अपराह्न

views 12

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर को 5.5% पर बनाए रखने का फैसला किया

भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने आज रेपो दर को 5.5% पर यथावत बनाए रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही, स्थायी जमा सुविधा दर 5.25% और सीमांत स्थायी सुविधा दर और बैंक दर 5.75% रहेगी। यह निर्णय फरवरी से अब तक की गई 100 आधार अंकों की कटौती के बाद और आगामी त्योहारों से पहले लिया गया है।  ...

अगस्त 6, 2025 8:33 पूर्वाह्न

views 16

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शुल्‍क में वृद्धि के बारे में किसी प्रतिशत का जिक्र कभी नहीं किया: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनॉल्‍ड ट्रम्‍प

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनॉल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि उन्‍होंने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शुल्‍क में वृद्धि के बारे में किसी प्रतिशत का जिक्र कभी नहीं किया। उन्‍होंने कल व्‍हाईट हॉउस में एक संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान ये बात कही। जब रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% शुल्‍क लगाने के बारे में प...

अगस्त 6, 2025 2:12 अपराह्न

views 17

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में भी आज अत्‍यधिक तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि आज केरल,...