दिसम्बर 14, 2025 8:03 पूर्वाह्न

views 86

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच आज, शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच आज शाम हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।  पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीम फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं।  श्रृंखला का चौथा मैच बुधवार को लखनऊ में खेला जाएगा। पांचवां और अंतिम मैच शुक्रवार को अहमदाबाद में होगा।

दिसम्बर 14, 2025 8:01 पूर्वाह्न

views 60

विश्‍व स्क्वॉश चैंपियनशिप: फाइनल में आज भारत और हांगकांग आमने-सामने

विश्‍व स्क्वॉश चैंपियनशिप के फाइनल में आज चेन्नई में भारत का मुकाबला हांगकांग से होगा। भारत ने कल रात सेमीफाइनल में मिस्र को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत के वेलवन सेंथिल कुमार ने मिस्र के इब्राहिम एल्काबानी को हराया जबकि अनाहत सिंह ने मिस्र की नूर हेकल गारस को मात दी। अभय सिंह ने मिस्र के ए...

दिसम्बर 14, 2025 1:56 अपराह्न

views 74

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्‍ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्‍कार विजेताओं को करेंगी सम्‍मानित

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्‍ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्‍कार विजेताओं को सम्‍मानित करेंगी। वे ऊर्जा संरक्षण संबंधी राष्‍ट्रीय चित्रकारी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्‍कृत करेंगी। यह आयोजन राष्‍ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर हो रहा है। राष्‍ट्रपति मुर्मु इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी क...

दिसम्बर 14, 2025 2:01 अपराह्न

views 83

कल से दो दिन की यात्रा पर जॉर्डन जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल से दो दिन की यात्रा पर जॉर्डन जा रहे हैं। उनकी यह यात्रा जॉर्डन नरेश अब्दुल्ला-2-बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर हो रही है। श्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और जॉर्डन के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। भारत, जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारि...

दिसम्बर 14, 2025 7:49 पूर्वाह्न

views 36

अमरीका के ब्राउन विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

अमरीका में ब्राउन विश्वविद्यालय में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। विश्वविद्यालय ने अलर्ट जारी किया है और छात्रों तथा कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। गोलीबारी की घटना बारुस और हॉली बिल्डिंग के पास हुई जिसमें विश्वविद्यालय का इंजीनियरिंग और भौतिकी विभाग है। गोल...

दिसम्बर 14, 2025 7:46 पूर्वाह्न

views 64

सीरिया: आईएस के हमले में दो अमरीकी सैनिक सहित 3 लोगों की मौत

सीरिया में इस्लामिक स्टेट-आईएस के हमले में दो अमरीकी सैनिक और एक अमरीकी दुभाषिए की मौत हो गई है। हमले में तीन सैनिक घायल भी हुए हैं। अमरीकी केंद्रीय कमान के अनुसार, हमलावर को मार गिराया गया है।   अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इसे अमरीका और सीरिया पर आईएसआईएस का हमला बताया। उन्होंने कहा कि घाय...

दिसम्बर 14, 2025 8:18 पूर्वाह्न

views 302

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतदान जारी

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए इस समय मतदान चल रहा है। मतदान 8 बजे बैलेट पेपर से शुरु हुआ और शाम 4 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में निर्दलीय सहित 9 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार शामि...

दिसम्बर 14, 2025 7:40 पूर्वाह्न

views 46

डाकिए बने विश्वास का सेतु: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि डाकिए विश्वास का सेतु रहे हैं जो बैंकिंग, बीमा और सरकारी सेवाएं भी घर-घर तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि डाकियों ने ग्रामीण भारत को जोड़ने और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री सिंधिया ने यह बात कल महाराष्ट्र के कोल्हापुर में, ...

दिसम्बर 14, 2025 11:17 पूर्वाह्न

views 68

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। कल हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में, पार्टी भवन के शिलान्यास के बाद श्री नड्डा ने कहा कि देशभर में बन रहे भाजपा कार्या...

दिसम्बर 14, 2025 7:11 पूर्वाह्न

views 100

एम्स दिल्ली ने स्ट्रोक के इलाज़ के लिए किया सुपरनोवा स्टंट नामक स्वदेशी उपकरण का परीक्षण

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स, नई दिल्ली ने स्ट्रोक के इलाज़ के लिए सुपरनोवा स्टंट नामक स्वदेशी उपकरण का पहली बार ​​परीक्षण किया है।    एम्स ने बताया कि इस उपकरण को भारतीय परिवेश के हिसाब से डिजाइन किया गया है जहां पश्चिमी देशों के मुकाबले कम उम्र में ही लोग स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं।    स...