अगस्त 7, 2025 2:17 अपराह्न

views 37

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पहले स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया। इस वि...

अगस्त 7, 2025 2:03 अपराह्न

views 13

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है: JDU के राज्यसभा सांसद संजय झा

जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर का काम बखूबी किया है। श्री झा ने बताया कि आयोग ने आपत्तियाँ भी माँगी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी दल ने आयोग से संपर्क नहीं किया है।

अगस्त 7, 2025 1:43 अपराह्न

views 17

म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति यू मिन्ट स्वे का 74 वर्ष की आयु में निधन

म्‍यामां के कार्यवाहक राष्‍ट्रपति यू मिन्‍ट स्‍वे का 74 वर्ष की आयु में पी डो में आज सुबह निधन हो गया। नेशनल डिफेंस एंड सिक्‍युरिटी काउंसिल ने कहा है कि उनका संस्‍कार राजकीय सम्‍मान के साथ किया जाएगा। यू मिन्‍ट स्‍वे पार्किसंस और मस्तिष्‍क संबंधी अन्‍य बीमारियों से पीडि़त थे। वे पिछले वर्ष जुलाई से ...

अगस्त 7, 2025 1:41 अपराह्न

views 123

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कुल 8000 परियोजनाओं में से 95% पूरी हो चुकी हैं: सरकार

सरकार ने कहा है कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कुल 8000 परियोजनाओं में से 95% पूरी हो चुकी हैं। कुशल सेवाएँ, मज़बूत बुनियादी ढाँचा और टिकाऊ समाधान प्रदान करके सैकड़ों शहरों में जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए 2015 में इस मिशन की शुरुआत की गई थी। आज लोकसभा में एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए आवासन और श...

अगस्त 7, 2025 1:39 अपराह्न

views 13

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की याचिका को खारिज किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में उन्होंने तीन सदस्यीय आंतरिक जाँच समिति के निष्कर्षों वाले उस प्रस्‍ताव को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें हटाने की सिफारिश की गई थी। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ए.जी. मसीह की पीठ ने कहा कि उनकी याचिका वि...

अगस्त 7, 2025 1:36 अपराह्न

views 13

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में सीआरपीएफ वाहन नाले में गिरा, 3 जवानों की मौत, 15 घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में आज केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल-सीआरपीएफ का एक वाहन सड़क से फिसलकर नाले में गिर गया, जिसमें तीन जवानों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। यह हादसा कंडवा इलाके में उस समय हुआ जब जवान बसंतगढ़ से एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। यह वाहन बल की 187वीं बटालियन का है। इस वाहन में 23 जवान ...

अगस्त 7, 2025 1:30 अपराह्न

views 26

झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, 7 लोगों की मौत

झारखंड के विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान आसमानी बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में पलामू के 4, खूंटी के 2 और चाईबासा का 1 व्यक्ति शामिल है। जानकारी के अनुसार खूंटी के तोरपा प्रखंड के ईसा ओंगाटोली में कल शाम आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। उधर, पलामू जिले के पा...

अगस्त 7, 2025 1:29 अपराह्न

views 19

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शीलीड्स सेकेंड के दूसरे संस्करण का किया उद्घाटन

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र के महिलाओं के क्षमता निर्माण से जुडे़ कार्यक्रम - शीलीड्स सेकेंड के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के भारत में स्थित महिला कार्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला है। यह कार्यक्रम म...

अगस्त 7, 2025 1:25 अपराह्न

views 13

बीएसएफ के महानिदेशक ने पंजाब में परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

सीमा सुरक्षा बल- बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ऑपरेशन सिंदूर के बाद की परिचालन तैयारियों का आकलन करने के लिए पंजाब में हैं। उन्‍हें बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर प्रमुख डॉ. अतुल फुलजुले ने जानकारी दी। श्री चौधरी ने जवानों से मुलाकात की और पंजाब की सीमाओं की सुरक्षा में उनके अथक परिश्रम की सराहना की। ...

अगस्त 7, 2025 1:22 अपराह्न

views 14

जम्मू-कश्मीर: सेना की व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. मिश्रा ने सीमावर्ती पुंछ ज़िले में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर में, सेना की व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. मिश्रा ने कल सीमावर्ती पुंछ ज़िले में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और शत्रुतापूर्ण तत्वों के नापाक मंसूबों का मुकाबला करने के लिए सेना की परिचालन क्षमता और एकीकृत ख़तरे से निपटने की प्रतिबद्धता पर ज़ोर द...