अगस्त 9, 2025 1:40 अपराह्न

views 18

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने संशोधित विदेशी नागरिक कानून पर वीटो लगाया

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने संशोधित विदेशी नागरिक कानून पर वीटो लगा दिया है और संवैधानिक न्यायालय ने इसके कई प्रावधानों को असंवैधानिक करार दिए जाने के तुरंत बाद इसे संसद में वापस भेज दिया है। राष्ट्रपति की वेबसाइट पर इसकी घोषणा की गई है।     राष्ट्रपति ने मसौदा तैयार करने पर चि...

अगस्त 9, 2025 1:28 अपराह्न

views 18

रेलवे ने राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू करने का निर्णय लिया

रेलवे ने राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत यात्रियों को वापसी यात्रा पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस योजना के तहत छूट तब लागू होगी जब जाने की और वापसी की, दोनों यात्राओं के लिए एक ही यात्री-समूह के लिए टिकट बुक किए जाएंगे।     रेल मंत्रालय ने बताया कि इस योजन...

अगस्त 9, 2025 1:21 अपराह्न

views 12

नासा के क्रू-10 अंतरिक्ष यात्री आईएसएस से रवाना, पृथ्वी की 18 घंटे की यात्रा शुरू

नासा के क्रू-10 मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री कल स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुए और पृथ्वी पर लौटने के लिए 18 घंटे की यात्रा शुरू की। अमरीकी अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव के आज दिन में 3 बजक...

अगस्त 9, 2025 11:53 पूर्वाह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले विश्व संस्कृत दिवस पर अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि संस्कृत ज्ञान और अभिव्यक्ति का शाश्वत स्रोत है और इसका प्रभाव सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है।     उन्होंने कहा कि पिछले दशक म...

अगस्त 9, 2025 11:48 पूर्वाह्न

views 12

चीन के गांसु प्रांत की युझोंग काउंटी में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में 10 लोगों की मौत

चीन के गांसु प्रांत की युझोंग काउंटी में तीन दिन की भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 33 अन्य लापता हैं। सरकारी मीडिया के अनुसार, बिजली और दूरसंचार सेवाएं बंद हो जाने से स्थिति और खराब हो गई है और ज़िंगलोंग के पहाड़ी गांवों में 4 हजार से ज़्यादा लोग फंस गए हैं।...

अगस्त 9, 2025 11:47 पूर्वाह्न

views 10

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला द सिल्वा ने एक पर्यावरण विधेयक पर हस्ताक्षर कर कानून बनाया

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला द सिल्वा ने एक पर्यावरण विधेयक पर हस्ताक्षर करके उसे कानून बना दिया है, लेकिन इसके 398 प्रावधानों में से 63 पर वीटो लगा दिया है, जिससे प्रमुख पर्यावरणीय सुरक्षाएँ बरकरार हैं।     आलोचकों का मानना है कि इस विधेयक से ब्राज़ील की लाइसेंसिंग प्रणाली कमज़...

अगस्त 9, 2025 11:40 पूर्वाह्न

views 11

बलूचिस्तान में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद, पाकिस्तान की मानवाधिकार परिषद ने की कड़ी निंदा, कहा- मूल अधिकारों का घोर उल्लंघन

पाकिस्तान की मानवाधिकार परिषद ने समूचे बलूचिस्तान में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह "मूल अधिकारों का घोर उल्लंघन" है। इस रोक से लाखों लोगों पर असर पड़ा है क्‍योंकि संचार, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य पर इसका बुरा असर पड़ा है। परिषद ने चेतावनी दी कि ऐसी सामूहिक सजा...

अगस्त 9, 2025 11:31 पूर्वाह्न

views 12

रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत और विदेश में रहने वाले सभी नागरिकों को शुभकामनाएँ दी

रक्षाबंधन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत और विदेश में रहने वाले सभी नागरिकों को शुभकामनाएँ दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पवित्र त्योहार समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ावा देता है और भाई-बहनों के बीच प्रेम और विश्वास के अनूठे बंधन का प्रतीक है।     उन्‍होंने कहा कि यह अवसर भा...

अगस्त 9, 2025 11:21 पूर्वाह्न

views 16

अमरीका के अंतरिक्ष यात्री जिम लॉवेल का निधन

अमरीका के अंतरिक्ष यात्री जिम लॉवेल का निधन हो गया है। वे 97 वर्ष के थे। जिम लॉवेल 1970 में अपोलो-13 चंद्रमिशन यान के कमांडर थे जिन्‍होंने अपोलो-13 को सुरक्षित पृथ्वी पर उतारा था। नासा ने एक बयान में बताया कि अपोलो-13 अंतरिक्ष यान में विस्फोट के कारण चंद्रमा पर उतरने का उनका प्रयास विफल हो गया था, ल...

अगस्त 9, 2025 10:04 पूर्वाह्न

views 10

अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलिएव और आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान ने दशकों पुराना संघर्ष समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलिएव और आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान ने दशकों पुराना संघर्ष समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ये हस्ताक्षर व्हाइट हाउस में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की मौजूदगी में किए गए। श्री ट्रम्प ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच कुछ महत्वपू...