अगस्त 10, 2025 1:25 अपराह्न

views 26

सिक्किम: मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने प्रथम अम्‍मा सम्‍मान दिवस के पर की नारी अदालत की शुरूआत

सिक्किम के मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज रोंगपो में प्रथम अम्‍मा सम्‍मान दिवस के अवसर पर नारी अदालत की शुरूआत की। नारी अदालत एक सामाजिक मंच है जिसे महिलाएं संचालित करती हैं। यह ग्रामीण और अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को पहुंच और अनौपचारिक न्‍याय उपलब्‍ध कराता है। इसका उद्देश्‍य महिलाओं को...

अगस्त 10, 2025 2:01 अपराह्न

views 28

एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप: भारतीय महिला टीम चीन से हारकर फाइनल की रेस से बाहर

बिहार के राजगीर अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में चल रही एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप में, भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में चीन से हारकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। आज दोपहर खेले गए महिला सेमीफाइनल मैच में, चीनी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को 28-7 अंकों से हराया।     पुरुष वर्ग में, फाइनल मैच हांगका...

अगस्त 10, 2025 1:16 अपराह्न

views 14

चीन में आयोजित पुरूष मिश्रित तीरंदाजी प्रतिस्‍पर्धा में भारत के ऋषभ यादव ने जीता कांस्‍य पदक

चीन के चेंगदू में पुरूष मिश्रित तीरंदाजी प्रतिस्‍पर्धा की व्‍यक्तिगत श्रेणी में भारत के ऋषभ यादव ने कांस्‍य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। कल आयोजित इस मैच में 10वीं वरीयता प्राप्‍त 22 वर्षीय ऋषभ यादव ने अभिषेक वर्मा को 149-147 से पराजित किया। ऋषभ यादव ने शुरूआत से ही बढ़त बना ली और उल्‍लेखनीय प्रदर्श...

अगस्त 10, 2025 2:20 अपराह्न

views 7

प्रधानमंत्री मोदी का बेंगलुरू दौरा, तीन वंदे भारत ट्रेनों और मेट्रो की नई लाईन का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बेंगलुरु में आवागमन सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। श्री मोदी ने बेंगलुरु और बेलगावी के बीच वंदे भारत रेल सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने अमृतसर और कटरा तथा नागपुर से पुणे के लिए वंदे भारत रेल सेवाओं का वर्चुअली उद्घाटन किया। वंदे भ...

अगस्त 10, 2025 12:13 अपराह्न

views 17

विश्‍व सिंह दिवस: एशियाई शेर के संरक्षण में गुजरात ने हासिल की प्रमुख उपलब्धियां

आज दुनिया भर में विश्‍व शेर दिवस मनाया जा रहा है। एशियाई सिंह के संरक्षण में गुजरात ने प्रमुख उपलब्धियां हासिल की हैं। पोरबंदर के निकट बरदा वन्‍य जीव अभयारण्य पर्यावरण संरक्षण और शेरों के उत्‍थान के रूप में उभरा है। गुजरात में सिंह गणना-2025 के अनुसार ऐतिहासिक 891 शेर दर्ज किए गए हैं। बरदा से गिर के...

अगस्त 10, 2025 12:02 अपराह्न

views 10

ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और समन्‍वय का प्रतीक: सीडीएस जनरल अनिल

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष-सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आज कहा कि ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और अभियान में समन्‍वय का प्रतीक है। जनरल चौहान ने सिकन्‍दराबाद में कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट में 21वें हॉयर डिफेंस मैनेजमेंट कोर्स और वरिष्‍ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए सशस्‍त्र सेनाओं में एकीकरण प...

अगस्त 10, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 6

भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने से पाकिस्तान को 127 करोड़ रुपये का नुकसान

24 अप्रैल से 30 जून के बीच भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने के बाद पाकिस्तान को 127 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ये आंकड़े इसी सप्‍ताह पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में साझा किए गए। नुकसान के बावजूद, पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकता है। हवाई क्षेत्र पर प्रत...

अगस्त 10, 2025 11:29 पूर्वाह्न

views 36

झारखंड: स्वास्थ्य विभाग में होगी दस हज़ार पदों पर नियुक्तियां

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में दस हज़ार पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें छह हजार पदों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।   विभाग नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस...

अगस्त 10, 2025 11:26 पूर्वाह्न

views 19

पंजाब को हराकर हॉकी इंडिया जूनियर महिला चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड की टीम

15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में झारखंड की टीम ने जगह पक्की कर ली है। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में चल रही इस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने शानदार खेल दिखाते हुए पंजाब पर 3-1 से जीत दर्ज की। झारखंड के लिए स्वीटी डूंगडुंग, शांति कुमारी और रोशनी आईंद ने ...

अगस्त 10, 2025 11:03 पूर्वाह्न

views 40

मध्य प्रदेश: मौसम विभाग ने भोपाल, नर्मदापुरम और बैतूल सहित 10 जिलो में तेज बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज भोपाल, नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल सहित 10 जिलो में तेज बारिश की संभावना जताई हैं विभाग ने श्योपुर, मुरैना, पन्ना, कटनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट सहित कुछ अन्य जिलो में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने से 13 अ...