मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 22, 2024 12:26 अपराह्न | पद्म पुरस्कार

printer

2025 पद्म पुरस्कार नामांकन प्रक्रिया 15 सितंबर तक जारी रहेगी

वर्ष 2025 के लिए देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन 15 सितम्बर तक किये जा सकते हैं। केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन और अनुशंसाएं राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल पर प्राप्त की जाएंगी। पद्म पुरस्‍कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री शामिल हैं। ये पुरस्कार 1954 में शुरू किये गये थे, जिनकी घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर की जाती है। पद्म पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार तथा उद्योग के क्षेत्र में विशिष्ट और असाधारण कार्यों के लिए दिये जाते हैं। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों सहित सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्‍कारों के लिए पात्र नहीं हैं।