फ़रवरी 8, 2025 12:16 अपराह्न

printer

2025 फ्री-स्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता जर्मनी के बाल्टिक तट के वीसेनहॉस में शुरू

2025 फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता कल जर्मनी के बाल्टिक तट के वीसेनहॉस में शुरू हो गई है। पांचवे राउंड के बाद, फैबियानो कारूआना साढ़े चार अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। जावोखिर सिंदारोव दूसरे स्‍थान पर हैं।

 

भारतीय ग्रैंड मास्टर डी. गुकेश केवल 2 अंक के साथ छठे स्थान पर हैं। अभी 4 और राउंड खेले जाने बाकी हैं। शीर्ष 8 खिलाड़ी नॉकआउट के लिए क्‍वालीफाई करेंगे।