केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि 2025-26 के रबी मौसम के लिए खाद्यान्न उत्पादन का राष्ट्रीय लक्ष्य 362 मिलियन टन से अधिक निर्धारित किया गया है। श्री चौहान ने राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन के बाद नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का लक्ष्य 2024-25 के उत्पादन से 2 दशमलव 4 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि देश की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त बीज भंडार उपलब्ध हैं। श्री चौहान ने इस बात का भी उल्लेख किया कि सम्मेलन का विषय, “एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम”, कृषि क्षेत्र में समन्वय और साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Site Admin | सितम्बर 17, 2025 7:57 पूर्वाह्न
2025-26 के लिए खाद्यान्न उत्पादन का राष्ट्रीय लक्ष्य 362 मिलियन टन से अधिक: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान