साहित्य में 2024 का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को देने की घोषणा की गई है। उन्हें गहन काव्यात्मक गद्य के लिए सम्मानित किया गया। सुश्री हान कांग को उनके उपन्यास द वेजीटेरियन के लिए जाना जाता है।
वह यह पुरस्कार जीतने वाली पहली दक्षिण कोरियाई लेखिका हैं। सुश्री कांग के लेखन की शुरुआत 1993 में लिटरेचर एंड सोसाइटी पत्रिका में उनकी कई कविताओं के प्रकाशन के साथ हुई थी।
उन्होंने 1995 में लघु कहानी संग्रह लव ऑफ येओसु लिखा और इसके बाद उपन्यास और लघु कथाएँ भी लिखीं।