वित्त वर्ष 2024-25 में वार्षिक रक्षा उत्पादन बढ़कर एक लाख 51 हज़ार करोड़ रुपये के अब तक के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया। यह उपलब्धि पिछले वित्त वर्ष के एक लाख 27 हज़ार करोड़ रुपये के उत्पादन की तुलना में 18 प्रतिशत की मज़बूत वृद्धि है।
इसकी सराहना करते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह रक्षा औद्योगिक आधार को मज़बूत करने का स्पष्ट संकेत है। श्री सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में, रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग और अन्य हितधारकों की भी सराहना की।