सितम्बर 22, 2023 7:13 अपराह्न

views 16

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पंड्रासाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पंड्रासाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नकली शराब की पच्चीस पेटियों को एक टेंपो पर लादकर तस्कर ले जा रहे थे। इस दौरान सूचना पाकर पुलिस ने घेराबंदी की और टेंपो समेत शराब को जब्त कर लिया। नकली शराब खरसावां से मनोहर...

सितम्बर 22, 2023 7:12 अपराह्न

views 16

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में जन समस्याओं की सुनवाई के लिए चौपाल का आयोजन किया गया

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में जन समस्याओं की सुनवाई के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में प्रतिभाग करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। चौपाल में 102 लोगों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जबकि...

सितम्बर 22, 2023 7:11 अपराह्न

views 46

जम्‍मू: रामबन जिले में भाजपा की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में पारित होने पर मनाया जश्‍न

जम्‍मू संभाग के रामबन जिले में भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में पारित होने पर जश्‍न मनाया। रामबन की डीडीसी सदस्‍य रेणुका कटोच के नेतृत्‍व में महिला नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुई। उन्‍होंने प्रधानमंत्री द्वारा ऐत...

सितम्बर 22, 2023 7:10 अपराह्न

views 14

आयुष्मान भव अभियान के तहत रांची के ओरमांझी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन

आयुष्मान भव अभियान के तहत आज रांची के ओरमांझी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव आराधना पटनायक ने निक्षय कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों के बीच पोषण किट का व...

सितम्बर 22, 2023 7:08 अपराह्न

views 17

नैनीताल पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करीब एक करोड़ रूपए की कीमत का नशीला पदार्थ बरामद किया

नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तकरीबन एक करोड़ रूपए की कीमत का नशीला पदार्थ बरामद किया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के मुताबिक जिले में यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सितम्बर 22, 2023 7:02 अपराह्न

views 13

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में जाकर दिवंगत न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री देव का निधन न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ...

सितम्बर 22, 2023 7:00 अपराह्न

views 17

राष्ट्रीय पोषण महा अभियान के तहत 1 से 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और जिला स्तर पर पोषण माह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा

राष्ट्रीय पोषण महा अभियान के तहत 1 से 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और जिला स्तर पर पोषण माह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में पौड़ी जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी महिलाओं को दी ज...

सितम्बर 22, 2023 6:58 अपराह्न

views 15

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चम्पावत जिले के ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ किया गया

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चम्पावत जिले के ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी में विकासखंड स्तरीय प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े के निस्तारण और प्रबंधन के लिए जिले के चारों विकास खंड में एक-एक प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना...

सितम्बर 22, 2023 6:55 अपराह्न

views 14

हजारीबाग जिले की एक एल्युमिनियम फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो मजदूरों की मौत

हजारीबाग जिले की एक एल्युमिनियम फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जिले के कटकमदाग थानांतर्गत सिरसी डामोडीह गांव में हुए विस्फोट से फैक्ट्री की छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। यह फैक्ट्री शहर के सरदार चौक निवासी अवध कुमार गुप्ता की बताई जाती है। संचालक का कहना है कि बिजली गिरने के ...

सितम्बर 22, 2023 6:54 अपराह्न

views 12

धनबाद रेलवे के जीएम अनुपम शर्मा ने हजारीबाग रेलवे स्टेशन और बानादाग कोल साइडिंग का निरीक्षण किया

धनबाद रेलवे के जीएम अनुपम शर्मा ने हजारीबाग रेलवे स्टेशन और बानादाग कोल साइडिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने साइडिंग से कोयले की लोडिंग बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। रेलवे की टीम ने एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह साइडिंग का भी मुआयना किया। टीम में रेलवे और एनटीपीसी क...