सितम्बर 23, 2023 4:57 अपराह्न

views 22

सिकल सेल रोग को वर्ष 2047 तक समाप्त करने के लिए जरूरी है कि जनजातीय समुदाय के युवा, शादी के पूर्व जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड का मिलान करे–राज्यपाल मंगुभाई पटेल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल रोग को वर्ष 2047 तक समाप्त करने के लिए जरूरी है कि जनजातीय समुदाय के युवा, शादी के पूर्व जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड का मिलान करे। सिकल सेल रोगी युवक-युवती किसी भी अवस्था में आपस में विवाह नहीं करे। गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जाँच अनिवार्य रूप से कराए। प्रसव ...

सितम्बर 23, 2023 4:53 अपराह्न

views 23

इंदौर नगर निगम द्वारा प्रतिदिन सैंकड़ों वाहनों से घर-घर से कचरा एकत्रित कर उसका 100 प्रतिशत निस्तारण किया जा रहा है

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत इंदौर नगर निगम द्वारा प्रतिदिन सैंकड़ों वाहनों से घर-घर से कचरा एकत्रित कर उसका 100 प्रतिशत निस्तारण किया जा रहा है। वहीं नागरिक भी अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए हर प्रकार के गीले और सूखे कचरे को अलग अलग एकत्रित कर वाहन में डालते हैं। इंदौर नगर निगम की आयुक्त हर्षिका सि...

सितम्बर 23, 2023 4:50 अपराह्न

views 19

भारतीय रेलवे द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 16 से 30 सितंबर तक साफ-सफाई को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

भारतीय रेलवे द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 16 से 30 सितंबर तक साफ-सफाई को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कटनी में भी रेल परिसर के साथ-साथ स्वच्छ रेल, स्वच्छ स्टेशन और सभी कार्यालयों की स्वच्छता के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पैंट्री कार में बनने व...

सितम्बर 23, 2023 4:40 अपराह्न

views 15

संसद से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर गिरिडीह जिले में धन्यवाद मोदी जी कार्यक्रम का आयोजन हुआ

संसद से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर गिरिडीह जिले में धन्यवाद मोदी जी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा और महिला चौपाल अध्यक्ष शालिनी बैसखियार ने कहा कि महिलाएं इसे लेकर पीएमओ में पोस्ट्कार्ड भेजकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताएंगी। हजारीबाग जिले में भी भाजपा महिला मोर्चा की...

सितम्बर 23, 2023 4:31 अपराह्न

views 13

प्रधानमंत्री 24 सितंबर को 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को रांची- हावड़ा और पटना- जसीडीह- हावड़ा समेत 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर रांची रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। जबकि जसीडीह स्टेशन पर सांसद निशिकांत दुबे मौजूद रहें...

सितम्बर 23, 2023 4:27 अपराह्न

views 13

झारखंड: पुलिस ने छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इन साइबर अपराधियों का संबंध नशाखुरानी गिरोह से था, जो ट्रेनों में यात्रियों को नशा खिलाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे। इनके पास से नकद 55 हजार रुपए समेत 10 मोबाइल और 14 सिमकार्ड बरामद हुआ है।

सितम्बर 23, 2023 4:21 अपराह्न

views 14

रामगढ़ जिले के पतरातू में एनसीसी का अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर का हुआ आगाज

रामगढ़ जिले के पतरातू में एनसीसी का अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर का कल आगाज हुआ। 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस शिविर में झारखंड और बिहार के 90 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इनमे प्रदर्शन के आधार पर 36 सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स का चयन किया जाएगा, जो महाराष्ट्र के लोनावला में 14 अक्टूबर से शुरू होने वाले भारतीय नौसेना ब...

सितम्बर 23, 2023 4:17 अपराह्न

views 17

देवघर जिले में थर्ड जेंडर के लिए विशेष शिविर का हुआ आयोजन

देवघर जिले में थर्ड जेंडर के लिए कल विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए थर्ड जेंडर के जरूरी कई दस्तावेजो को बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

सितम्बर 23, 2023 4:13 अपराह्न

views 19

हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ने किया शिमला के 9वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन

बहुप्रप्रतिष्ठित  शिमला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 9वें संस्करण का उद्घाटन आज हिमाचल प्रदेश के सम्मानित मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक भव्य समारोह में किया। गेयटी थिएटर शिमला में आयोजित इस कार्यक्रम ने दुनियाभर की सिनेमाई उत्कृष्टता के 3 दिवसीय उत्सव की शुरुआत हुई जिसमें ...

सितम्बर 23, 2023 4:04 अपराह्न

views 12

सर्वाेच्च न्यायालय ने होमगार्ड के जवानों को आरक्षियों के समान वेतन- भत्ता और अन्य सुविधाएं देने का आदेश राज्य सरकार को दिया

सर्वाेच्च न्यायालय ने होमगार्ड के जवानों को आरक्षियों के समान वेतन- भत्ता और अन्य सुविधाएं देने का आदेश राज्य सरकार को दिया है। न्यायाधीश जेके माहेश्वरी और न्यायाधीश केवी विश्वनाथन की खंडपीड ने राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिका, एसएलपी को खारिज करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा ह...