सितम्बर 30, 2023 4:00 अपराह्न

views 20

चमोलीः सरपानी गांव में देर रात एक घर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत

चमोली जिले के नंदा नगर विकासखंड के सरपानी गांव में देर रात एक घर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

सितम्बर 30, 2023 3:59 अपराह्न

views 14

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के जल्लू गांव में सब्जियों के बेहतर रखरखाव के लिए कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण किया गया

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के जल्लू गांव में सब्जियों के बेहतर रखरखाव के लिए कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज की सुविधा होने से आलू उत्पादकों को फायदा होगा और उनकी फसल लंबे समय तक सुरक्षित रह सकेगी। डॉक्टर रावत ने कहा कि सब्जिय...

सितम्बर 30, 2023 3:56 अपराह्न

views 13

श्रीनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

पौड़ी जिले के श्रीनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबंधन, जैविक अजैविक कूड़ा, पॉलीथिन उन्मूलन के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, श्रीनगर नगर निगम के कार्मिकों और स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी के जरिए लोगों को स्वच्छता ...

सितम्बर 30, 2023 3:55 अपराह्न

views 15

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीएससी व बीकॉम के छठे सेमेस्टर और बीकॉम के दूसरे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम-बी...

सितम्बर 30, 2023 3:54 अपराह्न

views 17

राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए ठोस नीति बनाएगी– ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए ठोस नीति बनाएगी। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में हुई ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये नीति बनाने के निर्देश दिए। साथ ही श्री जोशी ने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समय पर ...

सितम्बर 30, 2023 3:53 अपराह्न

views 21

50 विमानों और हेलीकॉप्टरों ने भारतीय वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ पर भारत की हवाई शक्ति का प्रदर्शन किया

परिवहन विमान गजराज से लेकर भारतीय गौरव तेजस तक, लगभग 50 विमानों और हेलीकॉप्टरों ने आज भारतीय वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भोपाल के बड़े तालाब के ऊपर हैरतअंगेज फ्लाईपास्ट के दौरान भारत की हवाई शक्ति का प्रदर्शन किया। इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवरा...

सितम्बर 30, 2023 3:46 अपराह्न

views 16

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रदेश के 3 व्यक्तियों को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रदेश के 3 व्यक्तियों को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में कल आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 2021-2022 के लिए भोपाल की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन और स्वयंसेवक अक्षिता शर्मा और जबलपुर के स्वयंसेवक अंकित लखेड़ा को सम्मानित ...

सितम्बर 30, 2023 3:44 अपराह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्टूबर को ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्टूबर को ग्वालियर आ रहे हैं। श्री मोदी मेला ग्राउंड में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक घर-घर पहुंचकर लोगों को पीले चावल देकर जनसभा में आने का निमंत्रण दें। ...

सितम्बर 30, 2023 3:40 अपराह्न

views 20

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 अक्टूबर को रसोई गैस की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में जमा करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में रसोई गैस की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में जमा करेंगे। इसके अलावा, महिला स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन, इन समूहों को 1400 स्कूटी का वितरण और स्व-सहायता समूहों के हितग्राहियों को राशि का वितरण भी किया जाएगा। प्रदेश...

सितम्बर 30, 2023 3:38 अपराह्न

views 16

झारखंड उच्च न्यायालय ने सभी अदालतों और न्यायिक संस्थाओं में दिव्यांगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को सभी अदालतों और न्यायिक संस्थाओं में दिव्यांगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने पीपल यूनियन ऑफ सिविल लिबर्टी द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य सचिव को सभी व्यवह...