सितम्बर 26, 2023 6:04 अपराह्न

views 15

भू वैज्ञानिकों के दल ने हरिद्वार के चंडी और मनसा देवी मंदिर में भूस्खलन का सर्वे शुरू किया

भू वैज्ञानिकों के दल ने हरिद्वार के चंडी और मनसा देवी मंदिर में बारिश से हुए भूस्खलन का सर्वे शुरू कर दिया है। इस दल में भू वैज्ञानिक रूचिका टण्डन, वरिष्ठ भूवैज्ञानिक डॉक्टर टन्ड्रिला और सरकार के अधिकारी शामिल हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि सर्वे के बाद वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के आधार ...

सितम्बर 26, 2023 5:59 अपराह्न

views 28

जम्मू-कश्मीर: पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि कोकेरनाग मुठभेड़ से कश्मीर में शांतिपूर्ण स्थिति में कोई बदलाव नहीं

जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि कोकेरनाग मुठभेड़ से कश्मीर में शांतिपूर्ण स्थिति में कोई बदलाव नहीं है और यहां मुठभेड़ से पहले जैसी स्थिति ही है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि कोकेरनाग में अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया और लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी उजैर खान अपने सहयोगी के साथ मारा गया...

सितम्बर 26, 2023 5:52 अपराह्न

views 36

रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में फार्मा-मेडटेक के क्षेत्र में अनुसंधान, विकास और नवाचार पर राष्ट्रीय नीति की शुरूआत की

   रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में भारत में फार्मा-मेडटेक के क्षेत्र में अनुसंधान, विकास और नवाचार पर राष्ट्रीय नीति की शुरूआत की। श्री मांडविया ने फार्मा मेडटेक (MedTech) सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्‍सा‍हन देने की योजना भी शुरू की। इस योजना का उद्द...

सितम्बर 26, 2023 5:49 अपराह्न

views 26

उत्तर प्रदेश में स्‍वच्‍छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज से 154 घंटे का विशाल स्‍वच्‍छता अभियान शुरू किया गया

उत्तर प्रदेश में स्‍वच्‍छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राज्‍य के सभी नगर निकायों में आज से 154 घंटे का विशाल स्‍वच्‍छता अभियान शुरू किया गया है। राज्‍य के शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा ने आज अपने निवास से वर्चुअल माध्‍यम से स्‍वच्‍छता अभियान की शुरूआत की। उन्‍होंने कहा कि सभी निकाय एक-द...

सितम्बर 26, 2023 5:43 अपराह्न

views 24

मेघालय में रोज़गार मेला कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के लिए अभ्‍यर्थियों को नई भर्तियों के नियुक्ति पत्र सौंपे

    मेघालय में, आज केन्‍द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉन बारला ने रोज़गार मेला कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के लिए अभ्‍यर्थियों को नई भर्तियों के नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से आज 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटने के ...

सितम्बर 26, 2023 5:27 अपराह्न

views 2

19वें एशियाई खेलों में आज भारत ने तीसरा स्‍वर्ण पदक जीता

    चीन के हांगचोओ में 19वें एशियाई खेलों में आज भारत ने तीसरा स्‍वर्ण पदक जीता। घुडसवारी की ड्रे‍सेज टीम स्‍पर्धा में सुदीप्ति हजेला, दिव्याकृति सिंह, हृदय छेदा और अनुष अग्रवाल की चौकडी ने पहला स्‍थान हासिल किया। भारत को 41 साल बाद घुड़सवारी में स्‍वर्ण पदक मिला है। नौक...

सितम्बर 26, 2023 5:20 अपराह्न

views 21

बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 78 अंक घट कर 65 हजार 945 पर बंद हुआ

     बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 78 अंक घट कर 65 हजार 945 पर बंद हुआ, उधर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 10 अंक गिरकर 19 हजार 665 पर आ गया।

सितम्बर 26, 2023 4:37 अपराह्न

views 24

तमिलनाडु में, नागपट्टिनम के पांच मछुआरों पर समुद्री डाकुओं ने हमला किया

तमिलनाडु में, नागपट्टिनम के पांच मछुआरों पर समुद्री डाकुओं ने उस समय हमला किया़ जब वे बंगाल की खाड़ी में कोडीकरई के पास मछली पकड़ रहे थे। बीते दो दिन में ऐसा दूसरी बार हुआ है। घायल मछुआरों ने नागपट्टिनम लौटने के बाद पुलिस को इस घटना के बारे में बताया। मछुआरों ने बताया कि समुद्री डाकू श्रीलंका स...

सितम्बर 26, 2023 4:32 अपराह्न

views 36

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने तमिलनाडु के सथुवाचारी वेल्लोर में असम के विद्यार्थियों और मरीजों के लिए एक छात्रावास भवन का उद्घाटन किया

     असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने आज तमिलनाडु के सथुवाचारी वेल्लोर में असम के विद्यार्थियों और मरीजों के लिए एक छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण 22 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर श्री सरमा ने कहा कि असम के बहुत से मरीज नियमित रूप से सीएमसी वे...

सितम्बर 26, 2023 4:28 अपराह्न

views 19

प्रवासी मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कोडरमा स्टेशन पर डीडीसी ऋतुराज ने कियोस्क का उद्घाटन किया

प्रवासी मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और योजनाओं की जानकारी देने के लिए कोडरमा स्टेशन पर डीडीसी ऋतुराज ने कियोस्क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि काम के दौरान दुर्घटना के शिकार मजदूरों के आश्रितों को 2 लाख रुपये तक का मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। श्रम परिवर्तन पदाधिकारी संदीप कु...