सितम्बर 27, 2023 10:15 अपराह्न

views 15

हजारीबाग: संत कोलंबा महाविद्यालय के छात्र अभिषेक रंजन राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय पुरस्कार से होंगे सम्मानित

हजारीबाग के संत कोलंबा महाविद्यालय के छात्र अभिषेक रंजन को वर्ष 2021-22 के दौरान उच्च कोटि के सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। 29 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें यह पुरस्कार प्रदान करेगी। अभिषेक ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा के साथ ...

सितम्बर 27, 2023 10:12 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के समस्त कर्मियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी कि इस सफलता पर नगर विकास एवं आवास विभाग तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के समस्त कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताया है कि आने वाले दिनों में रांची का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर अपना अमिट छाप छोड़ेगा।

सितम्बर 27, 2023 10:10 अपराह्न

views 16

रामगढ़: कुजू स्थित मुरपा में बूढ़ा कर्मा झूमर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रामगढ़ जिले के कुजू स्थित मुरपा में बूढ़ा कर्मा झूमर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन में मांडू विधानसभा क्षेत्र के झूमर प्रदर्शनी करने वाले दर्जनों टीम ने हिस्सा लिया।  कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि संस्कृति और परंपरा से ही हमारी पहचान है।

सितम्बर 27, 2023 10:09 अपराह्न

views 17

विश्व पर्यटन दिवस : रांची के आड्रे हाउस में संगोष्ठी एवं परिचर्चा, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आज विश्व पर्यटन दिवस है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 27 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है- पर्यटन और हरित निवेश। इस मौके पर पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद युवा कार्य विभाग की ओर से रांची के आडरे  हाउस में  संगोष्ठी एवं परिचर्चा, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्य...

सितम्बर 27, 2023 10:06 अपराह्न

views 20

केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से गिरिडीह कॉलेज में फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से गिरिडीह कॉलेज में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पोषण माह, स्वच्छता ही सेवा, मेरा माटी मेरा देश, 9साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक चलेगी। प्रदर्शनी का उदघाटन जिले के उपायुक्त नमन प्रेयस...

सितम्बर 27, 2023 10:04 अपराह्न

views 15

एचआईवी एड्स के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए बोकारो स्टील सिटी में रेड रिबन मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

एचआईवी एड्स के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए बोकारो स्टील सिटी में नेशनल एड्स कंट्रोल सोसाईटी और झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से रेड रिबन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ पत्थर कट्टा चौक से महात्मा गांधी चौक के बीच आयोजित किया गया। इस मौके पर चास के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप ...

सितम्बर 27, 2023 10:01 अपराह्न

views 14

कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने कांड्रा थाना का किया निरीक्षण

कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने आज कांड्रा थाना का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीआईजी के साथ सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, डीएसपी चंदन वत्स भी मौजूद थे। इस दौरान श्री लिंडा ने कहा कि जिले में पिछले छह महीने के अंदर लगभग सभी हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग को...

सितम्बर 27, 2023 9:59 अपराह्न

views 13

सिमडेगा में आज सहकारी विकास समिति की बैठक हुई

सिमडेगा के समाहरणालय में आज सहकारी विकास समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पैक्स और लैंपस के विकास के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिले के उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने पैक्स और लैंपस में भंडारण सुविधा, उनकी क्षमता, प्रस्तावित गोदाम की क्षमता जैसे कई मुद्दों के बारे में जांच करने का निर्देश दिया।

सितम्बर 27, 2023 9:56 अपराह्न

views 20

विश्व पर्यटन दिवस: खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में पर्यटकों का भारतीय रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस अवसर पर खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में देसी और विदेशी पर्यटकों का भारतीय रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया। भारत सरकार पर्यटन कार्यालय के द्वारा संपूर्ण देश में 108 जगह चिन्हित किए गए हैं जिनमें मध्य प्रदेश के पांच स्थल हैं, जिसमें खजुराहो भी सम्मिलित है। इसी के तहत इं...

सितम्बर 27, 2023 9:54 अपराह्न

views 18

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में 1 हजार 21 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर शहर में 1 हजार 21 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से बनने वाले सात विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में शहर के शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण, रिंग रोड क्रमांक-एक और तेलीबांधा चौक से अग्रसेन धाम चौक लाभांडी तक सिक्स-लेन फ्लाई ओव्हरब्रिज...