सितम्बर 28, 2023 8:03 पूर्वाह्न

views 19

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने जी 20 शिखर सम्मेलन के परिणामों की प्रगति की समीक्षा की

जी-20 शिखर सम्मेलन के परिणामों की प्रगति की एक उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने जी-20 शेरपा अमिताभ कांत, विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा और आर्थिक कार्य विभाग के सचिव अजय सेठ के साथ जी-20 के मुख्‍य बिन्‍दुओं के कार्यान्‍...

सितम्बर 28, 2023 7:33 पूर्वाह्न

views 23

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर लोगों को बधाई दी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर लोगों को बधाई दी हैं। एक संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर वे सभी को शुभकामनाएं देते हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि पवित्र पैगंबर ने हमें करुणा, शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे पर...

सितम्बर 28, 2023 7:27 पूर्वाह्न

views 24

महाराष्‍ट्र में कल होगा मिलाद उन नबी का अवकाश, राज्य सरकार ने की घोषणा

महाराष्‍ट्र सरकार ने कल 29 सितम्‍बर को ईद-ए-मिलाद की अवकाश की घोषणा की है। इस वर्ष गणेशोत्‍सव का अंतिम दिन अनन्‍त चतुर्दशी भी आज मनाई जा रही है। ईद-ए-मिलाद पैगम्‍बर मोहम्‍मद के जन्‍म दिवस के रूप में मनाई जाती है। 

सितम्बर 27, 2023 10:26 अपराह्न

views 15

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी विवाद मामले में सुनवाई को टालने की अपील को खारिज की

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी विवाद मामले में सुनवाई को टालने की अपील को खारिज कर दिया। मुस्लिम पक्ष की ओर से इस विवाद की सुनवाई को टालने की अपील की गई थी। अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने ज्ञानवापी मामले में दाखिल पांच याचिकाओं को मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा स्वयं सुने जाने का अनुरोध किया ग...

सितम्बर 27, 2023 10:24 अपराह्न

views 15

प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के साथ-साथ ग्रीन इंवेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रदेश में जल्द ही प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन यानी ई-बस और ई रिक्शा की सेवाएं ही उपलब्ध कराई जायेंगी और डीजल, पेट्रोल से चलने वाले वाहनों का संचालन नहीं होगा। आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन...

सितम्बर 27, 2023 10:21 अपराह्न

views 17

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। वाराणसी में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने विश्व पर्यटन दिवस पर पैदल यात्रा को नदेसर क्षेत्र स्थित होटल ताज गैंजेज से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर महोबा, उन्नाव और इटावा ...

सितम्बर 27, 2023 10:19 अपराह्न

views 26

लद्दाख में चार अक्‍टूबर से लद्दाख स्वायत्त विकास परिषद चुनावों के मद्देनजर, अपर उपायुक्त ने उप जिला चुनाव अधिकारी के साथ मतदान कर्मचारी प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया

लद्दाख में, अगले महीने की 4 तारीख को लद्दाख स्वायत्त विकास परिषद चुनावों के मद्देनजर, अपर उपायुक्त गुलाम मोहिउद्दीन वानी ने उप जिला चुनाव अधिकारी के साथ मतदान कर्मचारियों के लिए एक प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को उनकी भूमिकाओं तथा जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी द...

सितम्बर 27, 2023 10:19 अपराह्न

views 22

देश को अमृत काल से स्वर्णिम काल में ले जाने में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी: केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि भारत आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और देश को अमृत काल से स्वर्णिम काल में ले जाने में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। आज गौतमबुद्ध नगर के एमिटी विश्वविद्यालय में यूथ पार्लियामेंट सोसायटी की तरफ से आयोजित सृजन ए...

सितम्बर 27, 2023 10:16 अपराह्न

views 26

केंद्रीय गृह मंत्रालय की हेलीकॉप्टर सेवा योजना के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क को बढ़ाने के लिए चुडाचांदपुर और मणिपुर के आइजोल में मुआलपुई हेलीपैड के बीच पहली हेलीकॉप्टर सेवा आज शुरू

केंद्रीय गृह मंत्रालय की हेलीकॉप्टर सेवा योजना के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क को बढ़ाने के लिए चुडाचांदपुर और मणिपुर के आइजोल में मुआलपुई हेलीपैड के बीच पहली हेलीकॉप्टर सेवा आज शुरू हुई। उद्घाटन उड़ान में आज दस यात्री चुढाचांदपुर से आइजोल के लिए रवाना हुए, जबकि पांच या...

सितम्बर 27, 2023 10:15 अपराह्न

views 19

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हरियाणा के झज्जर जिले के तलाओ गांव को कांस्य श्रेणी में 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023' के रूप में मान्यता दी गई

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज हरियाणा के झज्जर जिले के तलाओ गांव को कांस्य श्रेणी में 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023' के रूप में मान्यता दी गई। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में हरियाणा पर्यटन को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। हरियाणा सरकार के...