सितम्बर 10, 2023 9:03 अपराह्न

views 27

उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्‍ली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन के सफल आयोजन के लिए भारत और दूरदर्शी नेतृत्‍व को बधाई दी है

उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्‍ली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन के सफल आयोजन के लिए भारत और दूरदर्शी नेतृत्‍व को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री धनखड़ ने जी-20 नई दिल्ली लीडर्स घोषणा-पत्र पर विश्‍वास व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि इससे वैश्विक सहयोग की रूपरेखा तय होगी। सम्‍मेलन ...

सितम्बर 10, 2023 9:01 अपराह्न

views 18

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल धमतरी जिले के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यानि 11 सितम्बर को धमतरी जिले के नगरी के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए नौ करोड़ इकसठ लाख रूपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें भगवान श्रीराम की प्रतिमा, श्रीराम वाटिका, दीप स्तंभ, सप्तऋष...

सितम्बर 10, 2023 8:58 अपराह्न

views 22

साइकिल से भारत भ्रमण कर रहे पद्मश्री डॉ किरण सेठ 11 सितंबर को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ स्थित महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे

साइकिल से भारत भ्रमण कर रहे पद्मश्री डॉक्टर किरण सेठ कल ग्यारह सितंबर को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ स्थित एक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉक्टर सेठ दिल्ली आई.आई.टी. में 40 वर्षों तक प्रोफेसर रह चुके हैं और इन दिनों वे फिटनेस का संदेश देने के लिए साइकिल से भारत भ्रमण कर रहे हैं...

सितम्बर 10, 2023 8:49 अपराह्न

views 33

14वीं नागालैंड विधानसभा का चार दिन का दूसरा सत्र कल से आरंभ होगा

14वीं नागालैंड विधानसभा का मॉनसून सत्र कल से आरंभ होगा। इस सत्र के दौरान जन महत्‍व के मुद्दों, सामान्‍य नागरिक संहिता, वन सरंक्षण, संशोधन विधेयक 2023 और स्‍थानीय नगर निकायों में चुनाव पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा इस सत्र में श्रृद्धांजलि, प्रश्‍नकाल, विधेयक, सरकारी संकल्‍प, प्रशासनिक...

सितम्बर 10, 2023 8:48 अपराह्न

views 30

असम विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से दिसपुर में शुरू हो रहा है

असम विधानसभा का सत्र कल से दिसपुर में शुरू हो रहा है। पांच दिन तक चलने वाला ये सत्र नवनिर्मित भवन में होगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि सत्र के दौरान सात नए विधेयको सहित तेईस विधेयक प्रस्‍तुत किए जाएंगे। राज्‍य के संसदीय कार्यमंत्री पिजुश हजारिका ने विपक्षी दलों से आग्रह किया है कि वे सत्र के सुचारू ...

सितम्बर 10, 2023 8:45 अपराह्न

views 34

दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्‍मेलन आज नई दिल्‍ली में सम्‍पन्‍न, भारत ने ब्राजील को जी-20 की अध्‍यक्षता सौंपी।

18वां जी-20 शिखर सम्मेलन नई दिल्‍ली में सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया है। भारत ने ब्राजील को जी-20 की अध्‍यक्षता सौंप दी है। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ब्राजील के राष्‍ट्रपति लुईस इनासियों लूला डी सिल्‍वा को औपचारिक रूप से जी-20 की अध्‍यक्षता का प्रतीक हथौडा सौंपा। इस अवसर पर श्र...

सितम्बर 10, 2023 8:41 अपराह्न

views 32

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्‍मेलन से अलग फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, तुर्कीए सहित विभिन्‍न देशों के राष्‍ट्र प्रमुखों और अफ्रीकी संघ के अध्‍यक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान अलग से आज नई दिल्‍ली में फ्रांस, जर्मनी, तुर्किए, कनाडा, दक्षिण कोरिया, के राष्‍ट्र प्रमुखों तथा अफ्रीकी संघ के अध्‍यक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठकें की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इम्...

सितम्बर 10, 2023 8:21 अपराह्न

views 61

मोरक्‍को के भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों को भोजन और पानी हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है

  मोरक्‍को के भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों को भोजन और पानी हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। दूरदराज के गांवों में लापता लोगों की तलाश जारी है। इस भूकंप में दो हजार से अधिक लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है। भूकंप के और झटके आने की आशंका को देखते हुए लोग लगातार दूसरी रात घरों से बाहर ...

सितम्बर 10, 2023 8:20 अपराह्न

views 26

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार बहनों की हर जरूरत पूरी करेगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार बहनों की हर जरूरत पूरी करेगी। हम बहनों को मजबूर नहीं रहने देंगे। उनको मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री आज ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में बड़ी संख्या में मौजूद महिला शक्ति को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सिंगल क्लिक के माध...

सितम्बर 10, 2023 8:15 अपराह्न

views 21

फिल्म सोसायटी अवध चित्र साधना 1-3 दिसम्बर तक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करेगा

फिल्म सोसायटी अवध चित्र साधना 1-3 दिसम्बर तक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करेगा। आज लखनऊ में फिल्म महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भारतीय चित्र साधना के संस्थापक अरुण अरोडा ने इस फिल्म महोत्सव की थीम का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सभ्...