सितम्बर 19, 2023 1:09 अपराह्न

views 26

कनाडा में हिंसक घटनाओं में भारत सरकार की संलिप्तता को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान को भारत ने खारिज किया

भारत ने कनाडा में हिंसक घटनाओं में भारत सरकार की संलिप्तता को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और विदेश मंत्री के बयान को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि कनाडा में हिंसा की किसी भी घटना में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और आधारहीन हैं। बयान में कहा गया है क...

सितम्बर 19, 2023 12:53 अपराह्न

views 21

नए संसद भवन में कार्यवाही स्थानांतरित करने से पहले आज सभी सांसद पुराने संसद भवन के प्रांगण में ग्रुप फोटोग्राफी के लिए एकत्र हुए

नये संसद भवन को भारत के संसद भवन के रूप में नामित किया गया है। लोकसभा सचिवालय की आज जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि संसद भवन परिसर में स्थित नये भवन को भारत के संसद भवन के रूप में जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में सभी दलों के सांसदों ने कल पुराने संसद भवन को विदाई दी...

सितम्बर 19, 2023 12:50 अपराह्न

views 24

कर्नाटक के होयसल मंदिर समूह यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल, प्रधानमंत्री ने की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के होयसल मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल करने की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि होयसल मंदिर समूह का शाश्वत सौन्दर्य और गूढ़ दर्शन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरा...

सितम्बर 19, 2023 12:48 अपराह्न

views 23

देशभर में श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी का त्योहार

देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक भगवान गणेश के जन्मोत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। लोग अपने घर में मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्‍थापित करते हैं और 10 दिन तक चलने वाले उत्सव के दौ...

सितम्बर 19, 2023 11:08 पूर्वाह्न

views 22

उपराज्‍यपाल मनोज सिंन्हा ने श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में 44 वें पीएसपीबी इंटर-यूनिट गोल्फ टूर्नामेंट का उद्घाटन किया

केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिंन्हा ने कल श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में 44वें पीएसपीबी इंटर-यूनिट गोल्फ टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट का आयोजन ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने किया है। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने गोल्फ खिलाड़ियों का स्वा...

सितम्बर 19, 2023 11:03 पूर्वाह्न

views 27

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इसके लिए दो अलग-अलग टीमों की घोषणा की। शुरुआती दो मैचों में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम के कप्तान और रवींद्र ...

सितम्बर 19, 2023 10:44 पूर्वाह्न

views 30

ए.एफ.सी. फुटबॉल चैम्पियन्‍स में ईरान के क्‍लब नासाजी मजनदरान एफ. सी. ने मुम्‍बई सिटी एफ.सी. को हराया

ए.एफ.सी. फुटबॉल चैम्पियन्‍स लीग के पहले मैच में ग्रुप-डी में कल पुणे में ईरान के क्‍लब नासाजी मजनदरान एफ. सी. ने मुम्‍बई सिटी एफ.सी. को दो गोल से हरा दिया। नासाजी मजनदरान ने 33वें मिनट में एहसान हुसैनी मदद से पहला गोल किया। मोहम्‍मद्रेजा आजादी ने 62वें मिनट में दूसरा गो...

सितम्बर 19, 2023 10:42 पूर्वाह्न

views 30

जम्मू-कश्मीर में रामबन फ्लाईओवर के पास दो लेन के पुल निर्माण का काम जल्द पुरा होने की संभावना

जम्मू-कश्मीर में एक किलोमीटर से अधिक लंबे रामबन फ्लाईओवर के पास दो लेन के पुल निर्माण का काम इस महीने के अंत तक या अक्टूबर के शुरू में पूरा होने की संभावना है। उम्मीद है कि अक्टूबर के मध्य तक इसे खोल दिया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नियुक्त निर्माण कंपनी गैमन इंडिया प्राइवेट लि...

सितम्बर 19, 2023 10:32 पूर्वाह्न

views 28

इसरो ने अपने सौर मिशन आदित्य-एल1 का एक महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज अपने सौर मिशन आदित्य-एल1 का एक महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। अंतरिक्ष यान ने अब एल1 तक पहुंचने की लगभग 110 दिन की यात्रा शुरू कर दी है। इसरो ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि 110 दिन के बाद एक प्रक्रिया...

सितम्बर 19, 2023 8:18 पूर्वाह्न

views 33

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक लॉरी के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मृत्यु

जम्मू-कश्मीर में कल शाम रामबन जिले के टांगर इलाके में एक लॉरी के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। लॉरी चालक के नियंत्रण खो देने के कारण हुई इस दुर्घटना में वाहन टांगर के पास एक गहरी खाई में जा गिरा, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो ...