सितम्बर 20, 2023 2:11 अपराह्न

views 17

झारखंड में कुर्मी समुदाय ने अनिश्चित काल के लिए रेल रोको आंदोलन आज से शुरू किया

झारखंड में आज से कुर्मी समुदाय द्वारा अनिश्चित काल के लिए रेल रोको आंदोलन शुरू किया गया है। कुर्मी समुदाय के सदस्‍य अपने आप को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायलय द्वारा इस आंदोलन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कुर्मी समुदाय ने पश्चिम बंगाल में इस आन्‍दोल...

सितम्बर 20, 2023 2:03 अपराह्न

views 20

नासिक के प्याज व्यापारियों ने आज से सभी 17 कृषि उत्‍पाद विपणन समितियों में प्‍याज की नीलामी बंद की

 महाराष्ट्र के नासिक जिले के प्याज व्यापारियों ने आज से सभी 17 कृषि उत्‍पाद विपणन समितियों में प्‍याज की नीलामी बंद कर दी है। वे निर्यात शुल्क वृद्धि को वापस लेने, पूरे देश में एक समान कमीशन देने और नेफेड तथा एनसीसीएफ को कृषि उत्पाद बाजार समितियों यानी एपीएमसी में प्याज की खरीद करने क...

सितम्बर 20, 2023 2:02 अपराह्न

views 23

चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेलों में आज भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा

चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेलों में आज भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। भारत की पुरूष टीम ने कल कम्‍बोडिया पर शानदार जीत के साथ अभियान की शुरूआत की थी। इन खेलों में तीन बार की पदक विजेता भारत ने कम्‍बोडिया को पहले ग्रुप मुकाबले में 25-14, 25-13 और 25-19 से हराया था। पुरूषों...

सितम्बर 20, 2023 1:57 अपराह्न

views 20

पश्चिमी ओडिशा में नुआखाई त्यौहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है

पश्चिमी ओडिशा जिलों में बहुप्रतीक्षित दिन, नुआखाई उत्सव, आज धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग सुबह एक निर्धारित समय पर अपने-अपने देवताओं को नई फसल चढ़ाते हैं। इस दिन लोग नई फसल से विभिन्न व्यंजन तैयार करके उसका आनंद लेते हैं। ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक घर में सबसे बड़...

सितम्बर 20, 2023 1:31 अपराह्न

views 48

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, भारतीय संविधान ने लैंगिक न्याय, जीवन की सुरक्षा और सम्मान के क्षेत्र में कई मूक क्रांतियों को सक्षम बनाया है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि भारतीय संविधान ने अपनी स्थापना के बाद से लैंगिक न्याय, जीवन की सुरक्षा और सम्मान के क्षेत्र में कई मौन क्रांतियों को सक्षम बनाया है। नई दिल्ली में एशिया प्रशांत क्षेत्र के राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि प...

सितम्बर 20, 2023 1:24 अपराह्न

views 18

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के कारण उत्तर बंगाल में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को बीरभूम और मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। उत्तर बंगाल में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत...

सितम्बर 20, 2023 1:21 अपराह्न

views 3

गुजरात, बाढ़ प्रभावित भरूच और नर्मदा जिलों में जल स्तर हुआ कम, जनजीवन वापस पटरी पर

गुजरात में, बाढ़ प्रभावित भरूच और नर्मदा जिलों में जल स्तर काफी कम हो गया है, जिससे जनजीवन सामान्य हो गया है। राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में साफ-सफाई और मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने कच्छ, जामनगर, देवभूमि द्वारका और पोरबंदर में अलग-अलग स्थानों ...

सितम्बर 20, 2023 1:20 अपराह्न

views 26

पुडुचेरी विधानसभा के चौथे सत्र का दूसरा भाग आज आयोजित किया गया

पुडुचेरी विधानसभा के चौथे सत्र का दूसरा भाग आज आयोजित किया गया। सबसे पहले स्पीकर आर. सेल्वम ने पूर्व राज्य मंत्री एन. वेंकटसामी, पूर्व डिप्टी स्पीकर एस. पलानीराजन और लेखक शेवेलियर मदन कल्याणी की मृत्यु पर शोक संदेश पढ़ा। विधानसभा ने मोरक्को भूकंप और चक्रवात डेनियल में मारे गए लोगों को भी श्रद्ध...

सितम्बर 20, 2023 1:18 अपराह्न

views 21

एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर का उद्घाटन किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने आज दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड मैदान में अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर का उद्घाटन किया। कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिविर उन्हें रोमांच, अनुशासन और सम्मान से भरपूर जीवन का अनुभव देगा। सभी राज्यों और केंद्र शासित प...

सितम्बर 20, 2023 1:06 अपराह्न

views 37

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कल रात हल्‍के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता दो दशमलव नौ मापी गई। मौसम विभाग के अनुसार रात करीब सवा नौ बजे लोगों ने झटके महसूस किए। भूकंप का केन्‍द्र पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था।