मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण -एमएमआरडीए ने आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 48 हजार 73 करोड़ रुपये का अधिशेष बजट पेश किया, जो 2017-18 के बाद पहला अधिशेष बजट है। कुल व्यय का 87 प्रतिशत से अधिक यानी लगभग 42 हजार 26 करोड़ रुपये अवसंरचना परियोजनाओं के लिए आवंटित किया गया है, जो पूंजी निवेश और क्षेत्रीय विकास पर मजबूत ध्यान केंद्रित करने को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अधिशेष वित्तीय अनुशासन और मुंबई महानगर क्षेत्र में निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उपमुख्यमंत्री और एमएमआरडीए अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा कि परियोजनाओं के लिए उच्च आवंटन स्पष्ट विकास प्राथमिकताओं को दर्शाता है।