मार्च 30, 2026 7:04 अपराह्न

printer

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में एक समुदाय पर हुए हमले में 20 लोग मारे गए

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में एक समुदाय पर हुए हमले में 20 लोग मारे गए हैं। यह हमला कल रात नाइजीरिया के जोस नॉर्थ इलाके के गारीया वाये समुदाय में हुआ। सरकार ने हमलों को रोकने के लिए 48 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमले उत्तर-मध्य नाइजीरिया में हिंसा के लंबे दौर का हिस्सा हैं। यहां मुस्लिम फुलानी चरवाहों और ईसाई किसान समुदायों के बीच जमीन और चरागाह को लेकर अक्सर घातक झड़पे होती हैं। इस क्षेत्र में कई आपराधिक गिरोह भी सक्रिय हैं।