कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ से इस वर्ष मई में 20 लाख छह हजार सदस्य जुड़ें हैं। यह अप्रैल 2018 में पेरोल डेटा ट्रैकिंग शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे अधिक दर्ज की गई वृद्धि है।
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि नए सदस्यों में 2 लाख 62 हजार महिलाएँ और 18 से 25 आयु वर्ग के 5 लाख 60 हजार सदस्य शामिल हैं। यह अप्रैल 2025 की तुलना में 4 दशमलव सात-नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश के औपचारिक रोजगार परिदृश्य की बढ़ती शक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, व्यापार सुगमता और आर्थिक सशक्तिकरण पर सरकार की प्रतिबद्धता के ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं।