मई 23, 2024 5:14 अपराह्न

printer

20 मई को हुए लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में कुल 62.2% मतदान हुआ

20 मई को हुए लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कुल 62 दशमलव दो प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें लगभग 61 दशमलव चार-आठ प्रतिशत पुरुष, 63 प्रतिशत महिलाएं और 21 दशमलव नौ छह प्रतिशत ट्रांसजेंडर थे।

निर्वाचन आयोग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 59 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जबकि बिहार में 56 दशमलव सात छह प्रतिशत, झारखंड में 63 दशमलव दो एक प्रतिशत, लद्दाख में 71 दशमलव आठ दो प्रतिशत, महाराष्ट्र में लगभग 56 दशमलव आठ नौ प्रतिशत, ओडिशा में 73 दशमलव पांच शून्‍य प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 58 प्रतिशत से अधिक और पश्चिम बंगाल में लगभग 78 दशमलव चार पांच प्रतिशत मतदान हुआ।

इस चरण में, छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। इसमें कुल 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा और बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन सीटों के साथ-साथ केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीटों पर मतदान हुआ।