कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि 2 जनवरी तक 634 लाख हेक्टेयर भूमि में रबी फसल की बुआई हो चुकी है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 16 लाख हेक्टेयर अधिक है। गेहूं की बुआई 312 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में और धान की रोपाई 42 लाख हेक्टेयर में हुई है। दलहन की बुआई 140 लाख हेक्टेयर में हुई है जो पिछले वर्ष के मुकाबले 10 लाख हेक्टेयर अधिक है। श्रीअन्न और मोटे अनाज की बुआई 55 लाख हेक्टेयर और तिलहन की बुआई 86 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि में की गई है।
Site Admin | जनवरी 7, 2026 9:28 पूर्वाह्न
2 जनवरी तक 634 लाख हेक्टेयर भूमि में रबी फसल की बुआई हो चुकी है: कृषि मंत्रालय