मार्च 25, 2026 5:55 अपराह्न

printer

भारत एआई मिशन के अंतर्गत 190 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई

सरकार ने बताया है कि भारत एआई मिशन के अंतर्गत कुल एक सौ 90 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें से 78 परियोजनाएं सरकारी संस्थाओं, 46 स्टार्टअप और सुक्ष्‍म, लघु तथा मध्‍यम उद्यमों और 27 परियोजनाएं शोधकर्ताओं या शैक्षणिक संस्थानों के पास हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने देश में समग्र एआई पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए 10 हजार तीन सौ 72 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ भारत एआई मिशन शुरू किया है।