जून 2, 2025 9:06 अपराह्न

printer

असम के 19 जिले लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में

असम के उन्नीस जिले लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में हैं। बराक घाटी संभाग के सभी तीन जिलों की स्थिति गंभीर है और तीन लोगों की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राहत कार्यों की निगरानी कल करेंगे।

 

    बराक घाटी की सभी प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कछार, श्रीभूमि और हैलाकांडी के तीन जिलों के अंतर्गत तीन लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला